MHA IB MTS Tier 1 Result 2026: इंटेलिजेंस ब्यूरो में मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा में शामिल हुए हजारों उम्मीदवार काफी समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. अब गृह मंत्रालय ने 13 अप्रैल 2026 को रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स का नाम क्वालिफाई लिस्ट में होगा, उन्हें अगले चरण की परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा.
MHA IB MTS Tier 1 Result 2026: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Recruitment या Result सेक्शन खोलें.
- अब “IB MTS Tier 1 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
- रिजल्ट PDF डाउनलोड करें.
- PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
- अगर नाम/रोल नंबर है तो आप अगले चरण के लिए क्वालिफाई हैं.
MHA IB MTS Tier 1 Result 2026 Check Here
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 नवंबर 2025 से शुरू हुई थी और 4 दिसंबर 2025 तक आवेदन लिए गए थे. फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 4 दिसंबर 2025 थी. इसके बाद एडमिट कार्ड 24 जनवरी 2026 को जारी किया गया और परीक्षा 27 जनवरी 2026 को आयोजित हुई. अब 13 अप्रैल 2026 को इसका रिजल्ट घोषित कर दिया गया है.
अब होगा Tier 2 एग्जाम
Tier 1 में पास होने वाले उम्मीदवारों को अब Tier 2 परीक्षा देनी होगी. यह एक Descriptive Test होगा, जिसमें इंग्लिश लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. उम्मीदवारों को लगभग 150 शब्दों का पैराग्राफ लिखना होगा. इस परीक्षा की अवधि 1 घंटे होगी और कुल 50 अंक निर्धारित हैं. इसमें क्वालिफाई करने के लिए कम से कम 20 अंक लाने होंगे.
यह भी पढ़ें: MP Board Result 2026 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब आएगा? जानिए कहां मिलेगी मार्कशीट
