Maharashtra Board 12th Result 2026 Out: महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट किया जारी, बेटियों ने मारी बाजी

Maharashtra Board 12th Result 2026: MSBSHSE ने 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार का पासिंग प्रतिशत 89.79 रहा.

Maharashtra Board 12th Result 2026: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने कक्षा 12वीं (HSC) रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है. 12वीं का कुल पास प्रतिशत 89.79 रहा. इस साल 93.15 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा पास की है. वहीं लड़कों का पासिंग प्रतिशत 86.80 रहा. रिजल्ट का लिंक 1:00 बजे महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा. लिंक एक्टिव होने के बाद आप इसे mahresult.nic.in पर देख सकते हैं.

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे देखें?

  • ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Maharashtra HSC Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • अपना सीट नंबर/रोल नंबर दर्ज करें
  • Submit बटन पर क्लिक करें
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
  • भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट निकाल लें

DigiLocker पर कैसे देखें महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट? 

  • DigiLocker ऐप या वेबसाइट (digilocker.gov.in) खोलें
  • मोबाइल नंबर/आधार से लॉगिन करें
  • नया यूजर है तो Sign Up करें
  • होमपेज पर Education या Boards सेक्शन में जाएं
  • Maharashtra Board (MSBSHSE) चुनें
  • HSC Marksheet 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर/सीट नंबर डालें
  • सबमिट करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी
  • इसे डाउनलोड या सेव कर लें

पासिंग प्रतिशत देखें

इस साल 12,86,843 स्टूडेंट्स परीक्षा में सफल हुए. पिछले साल की बात करें तो वर्ष 2025 का पासिंग प्रतिशत 91.88 प्रतिशत था. पिछले साल लड़कों का पासिंग प्रतिशत 94.54 था और लड़कियों का पास प्रतिशत 89.51 प्रतिशत था.

कब हुई थी परीक्षा?

महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा फरवरी से मार्च महीने में पुणे, मुंबई, नागपुर, नासिक, कोल्हापुर और अन्य कई डिवीजनों में कराई गई थी. इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा में करीब 14 लाख स्टूडेंट्स ने 12वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था.

यह भी पढ़ें- BSE Odisha 10th Result 2026: आज जारी होगा ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, जानिए कहां करना है चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >