CISCE Board Result 2026 Out: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने आखिरकार 30 अप्रैल 2026 को ICSE (क्लास 10वीं) और ISC (क्लास 12वीं) का रिजल्ट घोषित कर दिया है. बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट सुबह 11 बजे अपने ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जारी किया है. इस साल 25 लाख से ज्यादा स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए थे. इस साल का पास प्रतिशत पिछले साल से बेहतर रहा है.
रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स
जैसे ही बोर्ड रिजल्ट जारी करता है, वेबसाइट पर ट्रैफिक काफी बढ़ जाता है. आप नीचे दी गई किसी भी वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
- cisce.org
- results.cisce.org
CISCE Board Result 2026 Out: ऐसे चेक करें अपना मार्कशीट
- सबसे पहले CISCE की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाएं.
- ICSE Result 2026 या ISC Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अपना Unique ID, Index Number और Captcha Code डालें
- सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- रिजल्ट आने के बाद उसका स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर ले लें.
CISCE Board Result 2026 Out: रिजल्ट में क्या-क्या देखें?
रिजल्ट देखने के बाद सिर्फ पास या फेल पर ध्यान देना काफी नहीं होता है. आपको अपने सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स, ग्रेड और ओवरऑल परफॉर्मेंस भी ध्यान से देखनी चाहिए. अगर किसी विषय में उम्मीद से कम नंबर आए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आपको बोर्ड रीचेकिंग या इम्प्रूवमेंट का ऑप्शन देती है.
CISCE Board Result 2026 Out Check Here
CISCE Board Result 2026 Out: बिना इंटरनेट के भी देख सकते हैं स्कोरकार्ड
कई बार सर्वर डाउन होने या इंटरनेट स्लो होने की वजह से वेबसाइट नहीं खुलती है. ऐसे में आप एक मैसेज भेजकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
- ICSE (10वीं) के लिए: अपने फोन पर टाइप करें ICSE <स्पेस> रोल नंबर
- ISC (12वीं) के लिए: टाइप करें ISC <स्पेस> रोल नंबर
- और उसे इस 09248082883 नंबर पर भेज दें.
रिजल्ट के बाद आगे क्या करें?
ICSE 10वीं का रिजल्ट आने के बाद छात्रों को अपने स्ट्रीम का सिलेक्शन करना होता है साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स. स्ट्रीम का सिलेक्शन सोच-समझकर करना चाहिए, क्योंकि यही आगे का रास्ता तय करता है. वहीं ISC (12वीं) के बाद छात्रों के पास कई ऑप्शन होते हैं जैसे इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट, डिजाइन, या फिर किसी स्पेशलाइज्ड कोर्स. अपने इंटरेस्ट और स्किल्स को ध्यान में रखते हुए ही आगे की पढ़ाई चुनना बेहतर होता है.
यह भी पढ़ें: ICSE ISC Result 2026: DigiLocker, SMS और UMANG ऐप से मिनटों में ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
