HSSC CET Group C Result 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने HSSC CET Group C का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने हरियाणा सीईटी ग्रुप C परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी वेबसाइट पर लॉगिन कर अपने स्कोर और क्वालिफाइंग स्टेटस की जांच कर रहे हैं.
HSSC CET Group C परीक्षा कुल 100 अंकों की आयोजित की गई थी. इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे और हर प्रश्न 1 अंक का था. परीक्षा की कुल अवधि 1 घंटा 45 मिनट निर्धारित की गई थी. इस परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
HSSC CET Group C Result 2026: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर HSSC CET Group C Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- मांगी गई लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.
HSSC CET Group C Result 2026 Declared
इस परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 50 प्रतिशत अंक लाना जरूरी था. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स 40 प्रतिशत तय किए गए थे. जो उम्मीदवार निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने में सफल रहे हैं, वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र माने जाएंगे.
CET ग्रुप C एक पात्रता परीक्षा (Eligibility Test) है. हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में क्लर्क, पटवारी, कैनाल पटवारी, ग्राम सचिव और अन्य पदों पर सीधी भर्ती के बजाय, अब केवल वे ही लोग आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने CET पास किया हो.
यह भी पढ़ें: SSC JE पेपर 2 के लिए आंसर की जारी, जानें कैसे करें ऑब्जेक्शन
