BSE Odisha 10th Result 2026: आज जारी होगा ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, जानिए कहां करना है चेक

BSE Odisha 10th Result 2026: ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज जारी होने वाला है. रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे ऑफिशियल वेबसाइट और DigiLocker की मदद से देख सकते हैं.

BSE Odisha 10th Result 2026: ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज यानी कि 2 मई 2026 को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा. लंबे वक्त से छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. अब उनका ये इंतजार खत्म हो जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे BSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं.

इस साल बड़ी संख्या में छात्रों ने ओडिशा बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी थी और अब सभी को अपने स्कोरकार्ड का इंतजार है. रिजल्ट जारी होने के साथ ही पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट और अन्य जरूरी आंकड़े भी सामने आएंगे.

कहां जारी होगा रिजल्ट?

छात्र अपना रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे-

  • bseodisha.ac.in
  • orissaresults.nic.in

BSE Odisha 10th Result 2026: कैसे चेक करें रिजल्ट?

रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • BSE Odisha 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
  • भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट निकाल लें

DigiLocker से चेक करें रिजल्ट

  • DigiLocker ऐप/वेबसाइट खोलें
  • digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल ऐप ओपन करें
  • लॉगिन करें / अकाउंट बनाएं
  • मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें
  • नया यूजर है तो Sign Up करके रजिस्ट्रेशन करें
  • होमपेज पर Education या Boards सेक्शन चुनें
  • BSE Odisha चुनें
  • Board of Secondary Education, Odisha पर क्लिक करें
  • डिटेल्स जैसे कि रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर डालें
  • रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें
  • सबमिट करते ही डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी
  • इसे डाउनलोड या सेव कर लें

यह भी पढ़ें- MP Police SI भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी, जानें कैसे करें ऑब्जेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >