BPSC CCE 70th Result 2026: बिहार पब्लिक सर्विस कमीश एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट मई महीने के अंत तक निकल सकता है. शुक्रवार यानी कि 15 मई 2026 को दिव्यांगता टेस्ट के साथ ही इस परीक्षा का लास्ट फेज भी पूरा हो गया. BPSC की ओर से 2058 रिक्तियों के लिए ये परीक्षा आयोजित की गई थी.
रिजल्ट आने के बाद इसे कैसे देख सकते हैं?
- BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- यहां होमपेज पर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद लॉगिन डिटेल्स के साथ लॉगिन करें.
- इतना करते ही रिजल्ट वाली पीडीएफ आपके सामने खुल जाएगी.
- Ctrl+F करके अपना नाम सर्च कर लें.
- रिजल्ट के इस पीडीएफ को डाउनलोड कर लें.
BPSC 70th CCE Exam: कब हुई थी प्रीलिम्स परीक्षा?
बीपीएससी 70वीं सीसीई परीक्षा 13 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी. कुछ एग्जाम सेंटर पर दोबारा परीक्षा 4 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी.
BPSC 70th CCE Exam: कब हुई थी मेन्स परीक्षा?
70वीं BPSC मुख्य परीक्षा (CCE Mains) 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी. यह परीक्षा पटना के केंद्रों पर दो शिफ्ट में कराई गई थी.
5401 कैंडिडेट्स हुए सेलेक्ट
BPSC 70th CC परीक्षा के लिए अंतिम रूप से 2058 स्टूडेंट्स का ही चयन होगा. प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बाद 5401 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए कॉल किया गया.
BPSC 71वीं परीक्षा का रिजल्ट कब तक होगा जारी?
एकीकृत 71वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा का मूल्यांकन इस माह के अंत तक शुरू हो जाएगा. इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. परीक्षकों की सूची बनाई जा रही है ताकि उन्हें मूल्यांकन के लिए बुलाया जा सके. विदित हो कि आयोग कॉपियों का सेंट्रलाइज मूल्यांकन करवाती है. लिहाजा बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के होने के कारण बड़ी संख्या में परीक्षकों की जरूरत भी पड़ती है, जिसके लिए पहले से तैयारी की जरूरत पड़ती है.
71वीं बीपीएससी मुख्य परीक्षा में 11 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे. हर अभ्यर्थी को पांच पेपर की परीक्षा देनी पड़ी है. ऐसे में आयोग को 55 हजार कॉपियों का मूल्यांकन करना होगा. इसमें लगभग दो महीने का समय लगेगा. उसके बाद एक महीने का समय मार्क्स चढ़ाने और रिजल्ट तैयार करने में भी लगेगा. ऐसे में अगस्त तक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट निकलेगा.
अनुपम कुमार (पटना) की रिपोर्ट के आधार पर
यह भी पढ़ें- कृषि क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का मौका, जानें सैलरी और योग्यता
