Railway Recruitment 2026: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का मौका तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. इंडियन रेलवे के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ), चेन्नई ने एक्ट अप्रेंटिस 2026-27 के तहत अलग-अलग ट्रेड में 1,010 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 8 अगस्त 2026 से शुरू हो चुका है. इंटरेस्टेड कैंडिडेट्स आईसीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए 7 सितंबर 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं.
Railway Recruitment 2026: कितनी है वैकेंसी?
आईसीएफ (ICF) की इस भर्ती के जरिए कुल 1,010 पदों पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन किया जाएगा. इनमें फ्रेशर्स के लिए 330 और एक्स-आईटीआई (ITI) कैंडिडेट्स के लिए 680 पद शामिल हैं. नीचे दिए गए टेबल में कैटेगरी और पोस्ट देखें.
| कैटेगरी | प्रमुख ट्रेड | पद |
| फ्रेशर्स | फिटर, इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, मशीनिस्ट, वेल्डर, पेंटर, एमएलटी | 330 |
| एक्स-आईटीआई | विभिन्न ट्रेड और पीएएसएए ट्रेड | 680 |
| कुल | — | 1,010 |
ये भी पढ़ें: 1, 2 नहीं डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट है लंबी, इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस ने निकाली मेडिकल ऑफिसर की भर्ती
Railway Recruitment 2026: एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
फ्रेशर्स: कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है. 10वीं में मैथ्स और साइंस विषय होना चाहिए. एमएलटी (MLT) रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी ट्रेड के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है.
एक्स-आईटीआई: कैंडिडेट ने कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास की हो. इसके साथ संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी से जारी आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है.
Click Here to Check Official Notification
Age Limit: कितनी होनी चाहिए उम्र?
ऐज लिमिट की बात करें तो फ्रेशर्स कैंडिडेट्स की मिनीमम ऐज 15 वर्ष और मैक्सिमम उम्र 22 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं, आईटीआई कैंडिडेट्स के लिए मिनीमम उम्र 15 वर्ष और मैक्सिमम उम्र 24 वर्ष है.
| कैटेगरी | मिनीमम उम्र | मैक्समम उम्र |
| फ्रेशर्स | 15 वर्ष | 22 वर्ष |
| आईटीआई कैंडिडेट्स | 15 वर्ष | 24 वर्ष |
Note: SC और ST कैटेगरी को 5 वर्ष, जबकि OBC कैटेगरी को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी.
Railway Recruitment 2026: कितना होगा एप्लीकेशन फीस
GEN और OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 100 रुपये एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी. वहीं, SC, ST, PwBD और महिला कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन फीस नहीं है.
Important Date: जरूरी तारीखें
| इवेंट | DATE |
| ऑनलाइन अप्लाई शुरू | 8 अगस्त 2026 |
| अप्लाई करने की आखिरी तारीख | 7 सितंबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम समय सीमा | शाम 5:30 बजे |
ये भी पढ़ें: रेलवे में 10वीं-ITI पास के लिए 734 पदों पर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा चयन
