रेलवें में 6777 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं और ITI पास आज ही करें अप्लाई

NFR North Frontier Railway (NFR) ने एक्ट अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स निर्धारित समय 20 जुलाई से 19 अगस्त 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

NFR Railway Apprentice Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज है. रेलवे ने अप्रेंटिस के 6777 पदों पर वैकेंसी का पिछले दिनों 16 जुलाई को विज्ञापन निकाला था. अब इसका ऑनलाइन आवेदन भी आज यानी 20 जुलाई से शुरू हो गया है. आइए इस पोस्ट के लिए योग्यता, आयु सीमा और आवेदन का प्रोसेस जानते हैं.

6777 पदों पर होगी भर्ती

North Frontier Railway द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 6777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी. यह भर्ती Apprentices Act, 1961 के तहत आयोजित की जा रही है. अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित की गई हैं. विभिन्न ट्रेडों में चयनित कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग का अवसर मिलेगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का 10वीं पास होना अनिवार्य है. साथ ही 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए. संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. कैंडिडेट की आयु की बात की जाए तो 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी गई है.

आवेदन फीस

इस पोस्ट के लिए आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए 100 रुपये की फीस रखी गई है. वहीं ईबीसी, एससी-एसटी और फीमेल कैंडिडेट्स के लिए कोई फीस नहीं रखी गई है.

चयन कैसे होगा?

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी. कैंडिडेट्स का चयन 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा. ये मेरिट लिस्ट यूनिट वाइज, ट्रेड वाइज और कम्युनिटी वाइज होगी. शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स के डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के बाद अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी होगी.

स्टाइपेंड कितना मिलेगा?

चयनित कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग पीरियड के दौरान रेलवे के नियमानुसार मंथली स्टाइपेंड दिया जाएगा. स्टाइपेंड की राशि संबंधित ट्रेड और नियमों के अनुसार निर्धारित होगी. NTC/STC धारकों के लिए 9,600 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा.

आवेदन करने का प्रोसेस

  1. कैंडिडेट्स सबसे पहले NFR की ऑफिशियल वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाएं.
  2. फिर Apprentice Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  3. नया रजिस्ट्रेशन करें.
  4. फिर आवेदन फॉर्म मे मांगी गई जानकारी भरें.
  5. आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  6. आवेदन फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें.
  7. भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

North Frontier Railway (NFR) द्वारा जारी किए गए विज्ञापन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते है.

NFR Railway Apprentices Apprentice Notification 2026

ये भी पढ़ें: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >