सोच का मर जाना ही…PM Modi ने लाल किले से युवाओं को दिया संदेश

PM Modi Message To Students: आज देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से यूथ को कहा कि बड़े सपने देखों. उन्होंने सोलर एनर्जी, सेमीकंडक्टर जैसी शक्तियों का भी जिक्र किया.

 PM Modi Message To Students: आज देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले (PM Modi Red Fort Speech) से देश को संबोधित किया. उन्होंने युवाओं को बड़े सपने देखने और मजबूत संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया. अपने संबोधन में उन्होंने देश की उपलब्धियों, चुनौतियों और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य का भी जिक्र किया.

'वंदे मातरम' के साथ किया संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi Live Speech) ने अपने भाषण की शुरुआत देशभक्ति के भाव के साथ की और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि आज का दिन उन स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का अवसर है, जिनके बलिदान से देश को आजादी मिली.


युवाओं को दिया खास संदेश

प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं को हमेशा बड़े सपने देखने चाहिए, क्योंकि बड़े सपने हमारी सोच का दायरा बढ़ाते हैं और नए अवसरों के द्वार खोलते हैं.

हमें बड़े सपने देखने चाहिए क्योंकि बड़े सपने हमारी सोच को विस्तार देते हैं. हमारे सोच की क्षितिज को विस्तृत करते हैं. हमारे संकल्प दृढ़ होने चाहिए क्योंकि जब संकल्प दृढ़ होता है तो कठिनाइयों और आपदाओं के बीच से रास्ता निकालने का सामर्थ अपने आप निकलकर आता है. प्रधानमंत्री ने कहा कि मजबूत संकल्प वाला व्यक्ति ही अपने सपने पूरा कर पाता है. भारत ने भी 2047 तक खुद को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है. हमेशा खुद से ऊपर देश को रखें.

'सोच का मर जाना ही रुकने का कारण: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के आगे बढ़ने में सबसे बड़ी बाधा उसकी सोच का रुक जाना होता है. जब तक सोच जीवित रहती है, तब तक प्रगति और नवाचार के रास्ते खुले रहते हैं.


ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता सेनानी जिनका नाम इतिहास की किताबों में भी नहीं मिलता, पढ़ें इनकी अनसुनी कहानियां

आजादी के महोत्सव में युवाओं की उपलब्धियों का जिक्र

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने देश के प्रतिभाशाली युवाओं का उल्लेख किया और कहा कि भारत के युवा साइंस, टेक्नोलॉजी, स्पोर्ट्स और एजुकेशन सहित विभिन्न फील्ड में दुनिया भर में देश का नाम रोशन कर रहे हैं.

2014 के बाद बढ़ी देश में यूनिवर्सिटी की संख्या: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत में 650 से अधिक यूनिवर्सिटी हैं, जो 2004-2014 के दौरान की संख्या से लगभग दोगुने हैं. वहीं, देश में अब करीब 850 मेडिकल कॉलेज हैं (Medical College), जबकि 2014 से पहले इनकी संख्या लगभग 400 थी.

उन्होंने कहा कि विदेशी यूनिवर्सिटी भी अब भारत में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं. इससे देश के युवाओं को भारत में रहकर ही दुनिया में मान्यता प्राप्त डिग्री हासिल करने का अवसर मिल रहा है.

पीएम मोदी ने यह भी बताया कि 10,000 से अधिक अटल टिंकरिंग लैब्स के जरिए बच्चों को कम उम्र से ही टेक्निकल और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.

देश के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी PM ने रखी अपनी बात

पीएम मोदी ने असम में आई बाढ़ का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पूरा देश बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है और केंद्र व राज्य सरकारें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं.

Vocal for Local और Make in India पर जोर

पीएम मोदी ने एक बार फिर Vocal for Local और Make in India अभियान का जिक्र किया. उन्होंने देशवासियों से स्थानीय उत्पादों को अपनाने और भारतीय उद्योगों को मजबूत बनाने का आह्वान किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत तेजी से सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. यह सेक्टर आने वाले समय में देश की तकनीकी आत्मनिर्भरता और आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण आधार बनेगा.


ये भी पढ़ें: कौन हैं मैथ्स ओलंपियाड जीतने वाली श्रेया, स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से हुआ जिक्र


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >