नीट प्रोटेस्ट से लेकर लाठीचार्ज तक, पटना के गांधी मैदान को कितना जानते हैं आप?

Patna Gandhi Maidan GK Questions: पटना के गांधी मैदान का इतिहास पुराना है. इसे पहले Patna Lawn के नाम से जाना जाता था. बीपीएससी जैसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले गांधी मैदान से जुड़े ये रोचक जनरल-नॉलेज के ये सवाल-जवाब जरूर पढ़ें.

Patna Gandhi Maidan GK Questions: दिल्ली के जंतर-मंतर में हो रहे प्रोटेस्ट का प्रभाव अब पटना में भी दिख रहा है. गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर के पास छात्र संगठनों ने प्रतियोगिता परीक्षाओं में गड़बड़ी का लेकर मार्च निकाला. इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दी. ऐसे में एक बार फिर गांधी मैदान और जेपी गोलंबर का नाम चर्चा में आया. अगर आप बिहार, BPSC, बिहार पुलिस, SSC, रेलवे, UPSC या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो गांधी मैदान और जेपी गोलंबर से जुड़े ये जनरल नॉलेज (General Knowledge) के सवाल आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं.

पटना का गांधी मैदान क्यों है फेमस? 

पटना का गांधी मैदान बिहार की ऐतिहासिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख केंद्र है. ये मैदान आजादी की लड़ाई से लेकर जेपी आंदोलन और वर्तमान में होने वाले कई प्रोटेस्ट का हिस्सा रहा है. 


पटना गांधी मैदान से जुड़ी जानकारी (AI Generated Image)

पटना गांधी मैदान में हुए इवेंट्स 

2014 के लोकसभा चुनाव के लिए ‘हुंकार रैली’

3 मार्च 2014 को लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान NDA की ओर पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने पटना के गांधी मैदान में 'हुंकार रैली' को संबोधित किया था. इस रैली में लाखों लोग शामिल हुए और इसे 2014 के चुनाव अभियान की सबसे बड़ी राजनीतिक सभाओं में गिना जाता है. 

2019: नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) पारित

दिसंबर 2019 में संसद ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) पारित किया गया था. इस कानून को लेकर 29 दिसंबर 20219 को गांधी मैदान में विरोध प्रदर्शन किया गया था. उस समय भी गांधी मैदान इस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा रहा था.  

2020: कृषि कानून के विरोध में प्रोटेस्ट 

साल 2020 में कृषि कानून के विरोध में प्रोटेस्ट किया गया था. गांधी मैदान के आसपास RJD की ओर से किसानों के समर्थन में ये प्रोटेस्ट किया गया था. 

Gandhi Maidan GK Questions: गांधी मैदान पर 20 GK Questions

1. पटना का गांधी मैदान किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: बिहार

2. गांधी मैदान का पुराना नाम क्या था?

उत्तर: पटना लॉन (Patna Lawn)

3. ब्रिटिश शासन के दौरान गांधी मैदान का उपयोग मुख्य रूप से किस लिए किया जाता था?

उत्तर: गोल्फ खेलने और रेसकोर्स के लिए

4. गांधी मैदान का नाम महात्मा गांधी के नाम पर कब रखा गया?

उत्तर: स्वतंत्रता के बाद

5. महात्मा गांधी ने गांधी मैदान में पहली बार किस वर्ष सभा को संबोधित किया था?

उत्तर: 1917

6. गांधी मैदान किस आंदोलन का प्रमुख केंद्र रहा था?

उत्तर: जेपी आंदोलन (संपूर्ण क्रांति आंदोलन)

7. 'संपूर्ण क्रांति' का आह्वान किसने किया था?

उत्तर: जयप्रकाश नारायण

8. जयप्रकाश नारायण ने गांधी मैदान से 'संपूर्ण क्रांति' का आह्वान किस वर्ष किया था?

उत्तर: 1974

9. गांधी मैदान के पास स्थित प्रसिद्ध स्मारक कौन-सा है?

उत्तर: शहीद स्मारक

10. गांधी मैदान के चारों ओर घूमने वाले मार्ग को आमतौर पर किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर: गांधी मैदान परिक्रमा पथ

11. गांधी मैदान में हर साल किस राष्ट्रीय पर्व पर मुख्य समारोह आयोजित होता है?

उत्तर: गणतंत्र दिवस (26 जनवरी)

12. बिहार में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य सरकारी समारोह कहां आयोजित होता है?

उत्तर: गांधी मैदान, पटना

13. गांधी मैदान के निकट स्थित प्रमुख रेलवे स्टेशन कौन-सा है?

उत्तर: पटना जंक्शन

14. गांधी मैदान के आसपास स्थित प्रसिद्ध संग्रहालय कौन-सा है?

उत्तर: बिहार संग्रहालय (कुछ दूरी पर) और पटना संग्रहालय

15. गांधी मैदान का उपयोग आज मुख्य रूप से किन गतिविधियों के लिए होता है?

उत्तर: रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल और सार्वजनिक आयोजन

16. गांधी मैदान का आकार लगभग कैसा है?

उत्तर: आयताकार

17. गांधी मैदान किस शहर के मध्य भाग में स्थित है?

उत्तर: पटना

18. बिहार पुस्तक मेला और कई बड़े सांस्कृतिक आयोजन अक्सर कहां आयोजित किए जाते हैं?

उत्तर: गांधी मैदान

19. गांधी मैदान का रखरखाव किस संस्था द्वारा किया जाता है?

उत्तर: पटना जिला प्रशासन / बिहार सरकार

20. प्रतियोगी परीक्षाओं में गांधी मैदान से जुड़े प्रश्न किस विषय के अंतर्गत पूछे जाते हैं?

उत्तर: बिहार सामान्य ज्ञान (Bihar GK), इतिहास और करंट अफेयर्स

जेपी गोलंबर (पटना) से जुड़े 10 GK Questions

1. पटना का जेपी गोलंबर किस महान नेता की स्मृति में बनाया गया है?

उत्तर: लोकनायक जयप्रकाश नारायण (जेपी)

2. जेपी गोलंबर का नाम किस आंदोलन से जुड़े नेता के सम्मान में रखा गया है?

उत्तर: संपूर्ण क्रांति आंदोलन

3. लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने 'संपूर्ण क्रांति' का आह्वान किस वर्ष किया था?

उत्तर: 1974

4. जेपी गोलंबर पटना के किस प्रमुख क्षेत्र में स्थित है?

उत्तर: डाकबंगला चौराहा और गांधी मैदान के बीच

5. जेपी गोलंबर का नामकरण किस उद्देश्य से किया गया?

उत्तर: लोकनायक जयप्रकाश नारायण के लोकतंत्र, सामाजिक परिवर्तन और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को सम्मान देने के लिए.

6. जयप्रकाश नारायण को आमतौर पर किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर: लोकनायक

7. जेपी गोलंबर के पास स्थित पटना का प्रसिद्ध ऐतिहासिक मैदान कौन-सा है?

उत्तर: गांधी मैदान

8. जयप्रकाश नारायण ने किस आंदोलन के दौरान तत्कालीन सरकार के खिलाफ जनआंदोलन का नेतृत्व किया था?

उत्तर: संपूर्ण क्रांति आंदोलन (जेपी आंदोलन)

9. पटना का जेपी गोलंबर किस कारण से प्रसिद्ध है?

उत्तर: यह शहर का प्रमुख ट्रैफिक जंक्शन होने के साथ-साथ राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र है.

10. जयप्रकाश नारायण के सम्मान में पटना में स्थित इस गोलंबर पर क्या स्थापित है?

उत्तर: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा (Statue of Jayaprakash Narayan).

यह भी पढ़ें- पटना में राजभवन मार्च के लिए निकले छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >