NMCH पटना में बढ़ गई MBBS की सीटें, प्राइवेट कॉलेजों से कई गुना कम है फीस, जानें एडमिशन प्रोसेस

NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद, बिहार सहित पूरे देश के लाखों मेडिकल एस्पिरेंट्स के बीच काउंसलिंग और कॉलेज चॉइस को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. ऐसे में अगर आप भी MBBS में एडमिशन के लिए बिहार में सरकारी कॉलेज ढूंढ़ रहे हैं तो NMCH एक बढ़िया ऑप्शन है.

NMCH Patna: बिहार में सरकारी मेडिकल कॉलेज की लिस्ट में एक नाम नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NMCH) का हैं. यह मेडिकल कॉलेज बिहार की राजधानी पटना में स्थित हैं. इसकी गिनती राज्य के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेजों में होती है. हर साल हजारों नीट कैंडिडेट्स का सपना इस कॉलेज में पढ़ने का होता है. अगर आप भी NMCH में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं, तो आइए यहां की सीटें, एडमिशन का प्रोसेस और फीस के बारे में पूरे डिटेल में जानते हैं.

NMCH में MBBS की सीटें

NMCH Patna Seats: NMCH पटना में पिछले साल तक MBBS कोर्स के लिए कुल 150 थी. लेकिन इस अकेडमिक वर्ष से 50 सीटें बढ़ा दी गई हैं. इस प्रकार NMCH पटना में टोटल 200 सीटें हो गई हैं. इन सीटों का बंटवारा सरकारी नियमों के तहत दो हिस्सों में किया गया है.

  • 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ): कुल सीटें में से 30 सीट पूरे ऑल इंडिया के स्टूडेंट्स के लिए खुली होती हैं. इसकी काउंसलिंग MCC (Medical Counselling Committee) द्वारा की जाती है.
  • 85% स्टेट कोटा: बची हुई 170 सीटें बिहार के मूल निवासियों के लिए आरक्षित होती हैं. इसकी काउंसलिंग बिहार की स्थानीय अथॉरिटी BCECEB (Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board) करवाती है.
NMCH MBBS Seats Details 2026

NMCH में एडमिशन के लिए प्रोसेस

NMCH Admission Process: NMCH में एडमिशन लेने के लिए आपको इन स्टेप्स से गुजरना होता है.

  1. NEET-UG परीक्षा: सबसे पहले आपको NTA द्वारा आयोजित NEET-UG परीक्षा में अच्छा स्कोर और रैंक हासिल करनी होगी.
  2. काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन: रैंक आने के बाद, अगर आप बिहार से हैं तो BCECEB की वेबसाइट पर UGMAC काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करें. अगर आप दूसरे राज्य से हैं, तो MCC की वेबसाइट पर रजिस्टर करें.
  3. चॉइस फिलिंग (Choice Filling): काउंसलिंग के दौरान आपको NMCH पटना को अपनी कॉलेज प्राथमिकताओं यानी चॉइस लिस्ट में टॉप पर रखना होगा.
  4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और रिपोर्टिंग: सीट अलॉट होने के बाद आपको कॉलेज जाकर अपने डॉक्यूमेंट्स की जांच करानी होगी. साथ में फीस जमा करनी होगी.
NMCH Admission Process

NMCH MBBS फीस स्ट्रक्चर

NMCH Patna MBBS Fee Details: सरकारी कॉलेज होने के कारण NMCH पटना की फीस बहुत कम और किफायती है. सामान्य तौर पर यहां का सालाना खर्च कुछ इस प्रकार होता है:

  • ट्यूशन फीस : लगभग 40 हजार 500 (यह पूरे कोर्स की कुल ट्यूशन फीस है, जिसे सालाना 9 हजार प्रति वर्ष की किश्तों में देना होता है.)
  • एडमिशन और रजिस्ट्रेशन फीस: लगभग 1 हजार से 2 हजार (केवल एक बार)
  • हॉस्टल फीस : लगभग 12 हजार प्रति वर्ष (मेस/खाने का खर्च इसमें शामिल नहीं है, वह अलग से देना होता है.)
  • कॉशन मनी : NMCH में एडमिशन के समय 10 हजार कॉशन मनी लिया जाता है. यह एडमिशन के समय जमा होती है और कोर्स खत्म होने पर वापस मिल जाती है.
  • अन्य फीस : इसमें कॉलेज एक्टिविटी फीस, स्टूडेन्ट वेलफेयर फंड जैसे अन्य चार्ज शामिल हैं. इसमें लगभग 7 से 8 हजार रुपये लगते हैं
NMCH Fee Structure (PC- NMCH Official Website)

सालाना खर्च : अगर हॉस्टल फीस, एडमिशन चार्ज, रजिस्ट्रेशन फीस और कॉशन मनी को मिला दें, तो एक स्टूडेंट का सालाना खर्च लगभग 20 हजार से 25 हजार के आसपास होता है, जो किसी भी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के मुकाबले ना के बराबर है.

NMCH UG Fee Details

NMCH क्यों है टॉप चॉइस?

NEET के कड़े कॉम्पिटिशन के बीच NMCH पटना को एक बेहतरीन विकल्प माना जाता रहा है. इसका सबसे बड़ा कारण यहां का पेशेंट इनफ्लो (Patients Volume) है. एक बड़ा और पुराना सरकारी अस्पताल होने के नाते यहां हर दिन हजारों मरीज आते हैं, जिससे यहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को क्लिनिकल एक्सपोजर (प्रैक्टिकल सीखने का मौका) बहुत शानदार मिलता है, जो भविष्य में एक अच्छा डॉक्टर बनने के लिए सबसे जरूरी हैं.

ये भी पढ़ें: सरकारी MBBS कॉलेज में एडमिशन के लिए कितने नंबर चाहिए? यहां देखें कैटेगरी वाइड स्कोर


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >