Nivedita Menon Retired: कौन हैं JNU की निवेदिता मेनन? विदाई की तस्वीर हुई वायरल

Nivedita Menon Retired: जेएनयू के एक वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहा है, जिसमें एक प्रोफेसर को स्टूडेंट्स ने लाल सलाम करके विदाई दी. अब सोशल मीडिया यूजर्स जानना चाह रहे हैं कि आखिर ये प्रोफेसर कौन हैं और क्यों इनकी चर्चा हो रही है.

Nivedita Menon Retired: कौन हैं निवेदिता मेनन, जिनके रिटायरमेंट की खबरें लगातार कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तैर रही हैं. इन्हीं तैरती हुई खबरों में कुछ एक सोशल मीडिया वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में कुछ स्टूडेंट संभवत: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के कैंपस में अपनी लेडी प्रोफेसर को विदाई देते दिख रहे हैं. वीडियो में जो प्रोफेसर हैं, उनका नाम निवेदिता मेनन बताया जा रहा है. वीडियो वारयल होने के बाद आम यूजर्स के मन में जो सबसे पहला सवाल आया वो ये कि आखिर ये निवेदिता मेनन कौन हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने गूगल से Nivedita Menon Kaun Hai, nivedita menon in Hindi जैसे कई सवाल पूछ लिए. तो आइए, जानते हैं कि आखिरी कौन हैं निवेदिता मेनन, जेएनयू से उनका क्या कनेक्शन रहा है. 

Nivedita Menon Retirement: पहले बात वायरल वीडियो की…

सोशल मीडियाा पर जो वीडियो वारयल हो रहा है, उसमें कुछ स्टूडेंट्स एक महिला को घेर के लाल सलाम के नारे लगाते नजर आ रहे हैं. कॉलेज की दीवारों को देखें तो यह जेएनयू का प्रतीत होता है. वहीं जिस विभाग के आगे ये वीडियो शूट हुआ है, वो विभाग है School Of International Studies. वीडियो में सभी छात्र नारे लगा रहे हैं, “कॉमरेड दीदी को लाल सलाम, रेड सैल्यूट टू कॉमरेड”. 

Nivedita Menon Farewell Photos: निवेदिता मेनन की विदाई वाली तस्वीर

Nivedita Menon Kaun Hai: कौन है निवेदिता मेनन? 

निवेदिता मेनन महाराष्ट्र के पुणे में पैदा हुई हैं. वे पेशे से एक लेखिका और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली (JNU Delhi) में राजनीतिक विचारों की प्रोफेसर हैं. उन्होंने पीएचडी की डिग्री हासिल की है. JNU की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, निवेदिता Centre For Comparative Politics and Political Theory की फैकल्टी हैं. वेबसाइट ने उनकी फोटो समेत प्रोफाइल भी डाली है. जेएनयू से पहले वे लेडी श्री राम कॉलेज और दिल्ली विश्वविद्यालय के पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट में भी पढ़ा चुकी हैं. साथ ही उनकी छवि एक फेमिनिस्ट स्कॉलर के रूप में विकसित हुई है. अपने विचारों और स्पीच को लेकर वे कई बार विवादों से घिरी हैं. कश्मीर में भारत के विलय पर की गई टिप्पणी को लेकर भी वे विवादों से घिर गई थीं.

Nivedita Menon Books: निवेदिता मेनन बुक्स 

निवेदिता पेश से एक लेखिका भी हैं. उनकी कई किताबें और जरनल पब्लिश हो चुके हैं. वर्ष 2012 में उनकी किताब आई थी Seeing like a Feminist. वहीं वर्ष 2004 में उनकी किताब आई थी Recovering Subversion: Feminist Politics Beyond the Law. 

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

यह भी पढ़ें- पापा मैं DSP बन गया! जेल, झूठे केस के बीच मध्य प्रदेश के जैनेंद्र ने पाई सफलता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >