JEE Advanced 2026: मैथ्स ने छुड़ाए पसीने, IIT रुड़की ने जारी किया पेपर, जानें क्या जाएगी कटऑफ

JEE Advanced 2026: आईआईटी रुड़की ने जेईई एडवांस्ड 2026 पेपर 1 और पेपर 2 के क्वेश्चन पेपर जारी कर दिया है. जानें कैसा रहा इस बार परीक्षा का लेवल, क्या जा सकती है कटऑफ.

JEE Advanced 2026: देश के सबसे पॉपुलर इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट यानी IIT में एडमिशन के लिए होने वाली परीक्षा JEE Advanced 2026 हो चुकी है. इस साल एग्जाम कंडक्ट IIT रुड़की ने की थी. परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद IIT रुड़की ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पेपर 1 और पेपर 2 के क्वेश्चन पेपर जारी कर दिए हैं. इस खबर के सामने आते ही लाखों छात्रों अपना पेपर चेक करने में जुटे हैं. आइए जानते हैं कैसा रहा इस साल का जेईई एडवांस्ड का पेपर. 

कैसा रहा इस साल JEE Advanced 2026 का पेपर? 

हमेशा की तरह फिजिक्स और केमिस्ट्री ने जहां कुछ छात्रों को उलझाया, वहीं मैथ्स का सेक्शन काफी कैलकुलेटिव और लंबा रहा. पेपर 1 की तुलना में पेपर 2 को थोड़ा ज्यादा कठिन माना जा रहा है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिन्होंने कॉन्सेप्ट्स को गहराई से समझा है, उनके लिए पेपर बहुत मुश्किल नहीं था, लेकिन समय का मैनेजमेंट करना एक बड़ी चुनौती साबित हुआ.

आंसर की और ऑब्जेक्शन विंडो 

क्वेश्चन पेपर जारी होने के बाद अब छात्रों को प्रोविजनल आंसर की (Answer Key) का बेसब्री से इंतजार है. IIT रुड़की बहुत जल्द वेबसाइट पर ऑफिशियल आंसर की भी अपलोड कर देगा. आंसर की आने के बाद छात्रों को उस पर ऑब्जेक्शन रजिस्टर करने का मौका भी दिया जाएगा. अगर किसी छात्र को लगता है कि किसी सवाल का जवाब गलत दिया गया है, तो वह तय फीस जमा करके चैलेंज कर सकेगा. इसके बाद ही फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा.

क्या जा सकती है इस बार की कटऑफ? 

JEE Advanced में कटऑफ हर साल बदलता है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि पेपर कितना कठिन था और कितने छात्रों ने परीक्षा दी. एक्सपर्ट का मानना है कि इस बार कटऑफ पिछले साल के मुकाबले थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है. IIT में सीट पक्की करने के लिए छात्रों को न केवल टोटल मार्क्स की कटऑफ पार करनी होती है, बल्कि फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में अलग-अलग मार्क्स (Subject-wise Cutoff) भी हासिल करने होते हैं.

मार्क्स, रैंक और जोसा (JoSAA) काउंसलिंग 

रिजल्ट जारी होने के बाद पास स्टूडेंट्स को ऑल इंडिया रैंक (AIR) दी जाएगी. इसी रैंक के आधार पर JoSAA काउंसलिंग प्रोसेस शुरू होगी. इसी काउंसलिंग के जरिए तय होगा कि आपको किस IIT में और कौन सी ब्रांच मिलेगी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट आने से पहले ही अपनी पसंद के IIT और कोर्सेज की एक लिस्ट बना लें ताकि काउंसलिंग के समय कोई हड़बड़ी न हो.

अभिभावकों और छात्रों के लिए जरूरी सलाह 

एग्जाम खत्म होने के बाद का समय काफी स्ट्रेसफुल हो सकता है. ऐसे में जरूरी है कि स्टूडेंट सिर्फ ऑफिशियल  वेबसाइट पर दी गई डिटेल्स पर ही भरोसा करें. साथ ही, स्कोर कम रहने की स्थिति में भी घबराएं नहीं, क्योंकि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में IIT के अलावा भी कई बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं.

JEE Advanced 2026: एग्जाम पैटर्न 

विषयविवरण
परीक्षा का नामJEE Advanced 2026
इंस्टीट्यूट IIT रुड़की
परीक्षा का माध्यमकंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT ऑनलाइन)
कुल पेपरदो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) – दोनों अनिवार्य हैं.
परीक्षा की अवधिहर पेपर के लिए 3 घंटे (कुल 6 घंटे)
भाषाहिंदी और अंग्रेजी
सब्जेक्ट फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स 
प्रश्नों के प्रकारMCQS, न्यूमेरिकल और मैचिंग टाइप
मार्किंग स्कीमइसमें नेगेटिव मार्किंग होती है. 

यह भी पढ़ें: CA की पढ़ाई में AI की एंट्री, बैलेंस शीट के साथ सीखना होगा टेक्नोलॉजी का खेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >