RRB ALP Exam Pattern: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने Assistant Loco Pilot (ALP) भर्ती परीक्षा 2026 के चयन प्रक्रिया और सिलेबस में बड़ा बदलाव किया है. नई व्यवस्था के तहत CBT-2 और CBAT को फाइनल मेरिट में बराबर वेटेज दिया जाएगा. वहीं परीक्षा पैटर्न में GS और GK सेक्शन को लेकर भी बदलाव किए गए हैं.
CBT 2 और CBAT का वेटेज बराबर
पहले CBT-2 Part-A को 70% और CBAT को 30% वेटेज मिलता था, लेकिन अब दोनों का वेटेज 50-50 प्रतिशत कर दिया गया है. यानी अब एप्टीट्यूड टेस्ट का महत्व काफी बढ़ गया है.
GS और GK सेक्शन को हटाया गया
CBT 1 परीक्षा के सिलेबस में से जनरल अवेयरनस और करंट अफेयर्स (General Awareness and Current Affairs (GK/GS) को हटाने की चर्चा है. CBT 1 अब 60 मिनट की क्वालिफाइंग परीक्षा होगी, जिसमें टोटल 75 सवाल पूछे जाएंगे. यह एग्जाम तीन सब्जेक्ट में बंटा होगा.
- गणित (Mathematics): 20 सवाल
(Number System, BODMAS, Decimal, Fraction, LCM, HCF, Ratio, Percentage, Mensuration, Time & Work आदि)
- जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग (General Intelligence & Reasoning): 25 सवाल
(Analogies, Series, Coding-Decoding, Syllogism, Venn Diagram, Relationship आदि)
- सामान्य विज्ञान (General Science): 20 सवाल
(Physics, Chemistry और Life Science से 10वीं स्तर तक के प्रश्न)
RRB ALP भर्ती की क्या है नई चयन प्रक्रिया?
RRB ALP भर्ती में उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा-
- CBT-1 (Computer Based Test)
- CBT-2 (Computer Based Test)
- CBAT (Computer Based Aptitude Test)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
इनमें से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट -1 केवल क्वालिफाइंग परीक्षा है.
किन विषयों पर रहेगा फोकस?
CBT परीक्षा में गणित, रीजनिंग, साइंस और तकनीकी विषयों पर ज्यादा जोर रहेगा. CBAT में उम्मीदवारों की निर्णय क्षमता, ध्यान और मानसिक क्षमता को जांचा जाएगा.
क्यों अहम है यह बदलाव?
रेलवे ALP परीक्षा देश की सबसे लोकप्रिय सरकारी नौकरियों में गिनी जाती है. ऐसे में सेलेक्शन प्रोसेस में बदलाव से लाखों उम्मीदवारों की तैयारी रणनीति बदल सकती है. इससे पहले अभ्यर्थी सिर्फ रिटेन परीक्षा पर ध्यान देते थे जबकि अब उन्हें एप्टीट्यूड टेस्ट पर भी बराबर ध्यान देना होगा.
यह भी पढ़ें- जब आम लोग पेट्रोल-डीजल की कीमतों से परेशान, IPS अफसर बोले- बस टंकी फुल होनी चाहिए
