Nalanda University Language Certificate Course: अगर आप नई भाषा सीखना चाहते हैं या किसी खास विषय में अपनी स्किल बढ़ाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. नालंदा यूनिवर्सिटी ने कई शार्ट टर्म प्रोग्राम शुरू किए हैं, जिनमें छात्र अलग-अलग भाषाएं और स्पेशलाइज्ड कोर्स (Nalanda University Language Certificate Course) कर सकते हैं.
इन कोर्स की खास बात यह है कि इनमें 12वीं पास छात्र भी एडमिशन ले सकते हैं. कई कोर्स ऑनलाइन मोड में उपलब्ध हैं, जिससे देश और विदेश के छात्र भी आसानी से जुड़ सकते हैं.
Sanskrit से Japanese तक सीखने के कई ऑप्शन
नालंदा यूनिवर्सिटी में इस बार कई विदेशी और भारतीय भाषाओं के Certificate of Proficiency यानी COP कोर्स उपलब्ध हैं. इसमें Sanskrit, English, Pali, Korean, Tibetan, French, Japanese, German, Russian, Spanish, Persian, Greek और Hindi जैसी भाषाएं शामिल हैं.
इसके अलावा Yoga, Applied Buddhist Philosophy और Sri Aurobindo’s Philosophical Discourses जैसे खास कोर्स भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं.
सिर्फ 3000 रुपये फीस
इन ज्यादातर कोर्स की फीस 3000 रुपये रखी गई है. वहीं कोर्स की अवधि 1 Semester यानी एक सेमेस्टर होगी. अधिकांश कोर्स के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास रखी गई है. हालांकि Sri Aurobindo’s Philosophical Discourses कोर्स के लिए किसी भी विषय में Master Degree होना जरूरी है.
कुछ कोर्स ऑनलाइन मोड में होंगे, जबकि कुछ ऑफलाइन मोड में आयोजित किए जाएंगे. इससे छात्रों को अपनी सुविधा के हिसाब से पढ़ाई का मौका मिलेगा.
Nalanda University Language Certificate Course में ऐसे लें एडमिशन
- सबसे पहले Nalanda University की आधिकारिक वेबसाइट nalandauniv.edu.in पर जाएं.
- अब Short-Term Programmes सेक्शन खोलें.
- अपनी पसंद का कोर्स चुनें.
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- आवेदन फीस जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
यह भी पढ़ें: क्यों घट गया सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट, कंप्यूटर स्क्रीन चेकिंग पर सचिव ने बताई सच्चाई
