NICL Assistant Recruitment 2026: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने असिस्टेंट भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया था. अब NICL ने Assistant Phase-I Admit Card 2026 जारी कर दिया है. NICL की ओर से अपनी ऑफिशियल वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर नाेटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी दी गई है.
NICL Assistant Exam Date 2026: जानिए कब होगी परीक्षा?
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 20 अगस्त 2026 को परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया गया है. Phase-I की परीक्षा 27 अगस्त 2026 को होने वाली है. बता दें कि आवेदन 18 जुलाई 2026 को शुरू हुआ था, जो 7 अगस्त 2026 तक जारी था. Phase-II की परीक्षा 30 अक्टूबर 2026 को होना तय किया गया है.
NICL Assistant Recruitment 2026 Admit Card Check Here
NICL Assistant Exam Fee: कितनी है एग्जाम फीस?
वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार Gen, OBC और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम फीस 850 रुपए है. वहीं SC, ST और PH कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए काेई एग्जाम फीस नहीं है.
ये भी पढ़ें: सरकारी कंपनी में 1 लाख तक सैलरी, 500 पदों पर निकली वैकेंसी
NICL Assistant Age Limit: कैंडिडेट की उम्र होनी चाहिए कितनी?
इस भर्ती के लिए कैंडिडेट की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई थी. रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट को NICL Assistant Recruitment Rules 2026 के अनुसार अधिकतम एज लिमिट में छूट दी जाएगी.
NICL Assistant Eligibility: जानिए क्या है एलिजिबिलिटी?
NICL Assistant पद के लिए कैंडिडेट्स के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर की डिग्री होना जरूरी है. इस बारे में और अधिक जानकारी आप NICL की वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: सरकारी बीमा कंपनी NICL में ग्रेजुएट्स के लिए 500 पदों पर भर्ती, आखिरी तारीख नजदीक जल्द करें आवेदन
NICL Assistant Selection Process: क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?
NICL Assistant भर्ती में कैंडिडेट का सिलेक्शन Phase-I और Phase-II परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. Phase-I परीक्षा 27 अगस्त 2026 को आयोजित होगी, जबकि Phase-II परीक्षा 30 अक्टूबर 2026 को होने वाली है.
Category-Wise Vacancy Details: यहां देखे कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल
| श्रेणी | पदों की संख्या |
| UR | 255 |
| OBC | 104 |
| EWS | 38 |
| SC | 67 |
| ST | 36 |
| कुल | 500 |
ये भी पढ़ें: सरकारी बीमा कंपनी NICL में ग्रेजुएट्स के लिए 500 पदों पर भर्ती, आखिरी तारीख नजदीक जल्द करें आवेदन
