परीक्षा देने जाने से पहले देखें मार्किंग स्कीम, NTA ने कहा भूल से भी न करें ये गलती

NEET Re Exam Marking Scheme: नीट री-एग्जाम 2026 में टोटल 180 सवाल आएंगे. टोटल मार्क्स 720 है. परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों से सवाल पूछे जाएंगे.

NEET Re Exam Marking Scheme: नीट यूजी 2026 री-एग्जाम 21 जून को होगा. परीक्षा से ठीक पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम (NEET Exam Pattern And Marking Scheme) को लेकर एक जरूरी जानकारी शेयर की है. अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि किस सब्जेक्ट से कितने सवाल आएंगे और कितना मार्क्स दिया जाएगा.

NEET UG 2026 का परीक्षा पैटर्न

NEET UG 2026 में टोटल 180 सवाल पूछे जाएंगे, जो 720 मार्क्स के होंगे. परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी सब्जेक्ट शामिल होंगे. बायोलॉजी का वेटेज सबसे अधिक रहेगा.

सब्जेक्टप्रश्नों की संख्याटोटल मार्क्स
फिजिक्स45180
केमिस्ट्री45180
बायोलॉजी90360
कुल180720

क्या है NEET मार्किंग स्कीम?

  • हर सही आंसर के लिए 4 मार्क्स दिए जाएंगे.
  • गलत आंसर के लिए 1 मार्क्स काट लिया जाएगा.
  • जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया जाएगा, उन पर कोई मार्क्स नहीं मिलेगा.
  • परीक्षा में सभी सवाल MCQ होंगे.

इस बार परीक्षा की टाइमिंग बढ़ाई गई

NTA ने NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए परीक्षा टाइम बढ़ाकर 195 मिनट (3 घंटे 15 मिनट) कर दी है. इसके अलावा आंसर शीट में रफ वर्क के लिए अधिक जगह भी दी जाएगी, ताकि कैंडिडेट्स को कैलकुलेट करने में सुविधा हो.

NTA ने दी छात्रों को सलाह

एक्सपर्ट का कहना है कि नेगेटिव मार्किंग को देखते हुए केवल उन्हीं सवाल का आंसर दें, जिनके बारे में आप 100 प्रतिशत कंफर्म हैं. बायोलॉजी विषय 360 मार्क्स का होगा, जिसके कारण इस पर ज्यादा ध्यान दें.

यह भी पढ़ें- अब बिना बैंक डिटेल्स के डाउनलोड करें NEET री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड, NTA ने दी राहत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >