NCERT Class 9 Books Online: एनसीईआरटी ने Class 9 के लिए कई नई किताबें जारी की हैं, जिन्हें छात्र मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कभी भी पढ़ सकते हैं. खास बात यह है कि ये सभी किताबें ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर उपलब्ध हैं, इसलिए छात्रों को सही और अपडेटेड स्टडी मटेरियल मिलेगा.
नई किताबों में कई नए नाम
इस बार NCERT ने कक्षा 9 के लिए कुछ नई किताबें भी जोड़ी हैं. इनमें संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, हिंदी, उर्दू और फिजिकल एजुकेशन जैसे विषय शामिल हैं. हिंदी के लिए गंगा, उर्दू के लिए जमुना और फिजिकल एजुकेशन के लिए खेल प्रवीण नाम की किताबें भी जोड़ी गई हैं.
नई किताबों के नाम भी काफी अलग और रोचक हैं. संस्कृत के लिए शारदा, अंग्रेजी के लिए कावेरी, गणित के लिए गणिता मंजरी और विज्ञान के लिए एक्सप्लोरेशन जैसी किताबें छात्रों के लिए उपलब्ध कराई गई हैं.
NCERT ने दी जानकारी
ऐसे डाउनलोड करें NCERT Class 9 की किताबें
NCERT की किताबें डाउनलोड करना बहुत आसान है. छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी पसंद की किताब डाउनलोड कर सकते हैं-
- सबसे पहले NCERT की आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाएं.
- वेबसाइट के Textbook सेक्शन पर क्लिक करें.
- अपनी कक्षा यानी Class 9 चुनें.
- विषय और भाषा का चयन करें.
- अपनी जरूरत की किताब पर क्लिक करें.
- PDF फाइल खुल जाएगी, जिसे डाउनलोड या ऑनलाइन पढ़ा जा सकता है.
अगर किसी छात्र को किताब डाउनलोड करने में परेशानी आती है या किसी तरह की जानकारी चाहिए, तो NCERT ने इसके लिए IVRS नंबर भी जारी किया है. छात्र 8800440559 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा अपनी समस्या या सवाल कमेंट के जरिए भी साझा कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें:
