Fashion Communication: आज के समय में फैशन इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है और इसके साथ ही नए-नए करियर ऑप्शन भी सामने आ रहे हैं. इन्हीं में से एक उभरता हुआ क्षेत्र है फैशन कम्युनिकेशन, जो क्रिएटिविटी और कम्युनिकेशन का मिक्स कॉम्बिनेशन है.
क्या होता है फैशन कम्युनिकेशन?
फैशन कम्युनिकेशन का मतलब है फैशन ब्रांड्स और उनके प्रोडक्ट्स को लोगों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाना. इसमें ब्रांडिंग, एडवरटाइजिंग, पब्लिक रिलेशन, ग्राफिक डिजाइन, स्टाइलिंग और फैशन जर्नलिज्म जैसे कई पहलू शामिल होते हैं. यह फील्ड फैशन और मीडिया के बीच एक ब्रिज का काम करता है, जिससे ब्रांड अपनी पहचान और स्टोरी को लोगों तक पहुंचाते हैं.
क्या पढ़ाया जाता है इस कोर्स में?
फैशन कम्युनिकेशन कोर्स में छात्रों को कई स्किल्स सिखाई जाती हैं-
- ग्राफिक डिजाइन और विजुअल मर्चेंडाइजिंग
- फोटोग्राफी और स्टाइलिंग
- एडवरटाइजिंग और पब्लिक रिलेशन
- क्रिएटिव राइटिंग और फैशन मीडिया
इन स्किल्स की मदद से छात्र फैशन इंडस्ट्री के लिए प्रभावी कम्युनिकेशन सॉल्यूशन तैयार कर पाते हैं.
कौन कर सकता है यह कोर्स?
- 12वीं पास छात्र इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं
- क्रिएटिव सोच हो
- डिजाइन में रुचि होना जरूरी है
करियर के क्या हैं ऑप्शन?
Fashion Communication करने के बाद कई क्षेत्रों में जॉब के अवसर मिलते हैं:
- फैशन जर्नलिस्ट
- ग्राफिक डिजाइनर
- विजुअल मर्चेंडाइजर
- स्टाइलिस्ट और फोटोग्राफर
- एडवरटाइजिंग और PR प्रोफेशनल
कहां से करें फैशन कम्युनिकेशन कोर्स?
फैशन कम्युनिकेशन में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों को NIFT जैसे नामी संस्थानों में एडमिशन के लिए राष्ट्रीय स्तर की एंट्रेंस परीक्षा पास करनी होती है. इस परीक्षा में CAT (Creative Ability Test) और GAT (General Ability Test) शामिल होते हैं, जिनके माध्यम से उम्मीदवारों की क्रिएटिविटी और जनरल एप्टीट्यूड को परखा जाता है. इन दोनों चरणों में सफल होने के बाद ही NIFT दिल्ली, मुंबई और अन्य कैंपस में एडमिशन मिलता है.
यह भी पढ़ें- बचपन के शौक को करियर में बदलें, चॉकलेट खाते हैं तो बनें चॉकलेट टेस्टर
