ODL Online Course Admission 2026: यूजीसी की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, सेशन 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. यह नोटिस उन इंस्टीट्यूट के लिए है, जो Open and Distance Learning (ODL) और Online Mode के तहत अपने कोर्स चलाना चाहते हैं. UGC ने ऐसे संस्थानों से नए आवेदन मांगे हैं, ताकि वे अगस्त 2026 से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में मान्यता प्राप्त प्रोग्राम चला सकें.
इस नोटिस के अनुसार, केवल वही संस्थान ODL और Online Courses चला सकेंगे, जिन्हें UGC की मान्यता मिलेगी. इसके लिए संस्थानों को तय समय के भीतर आवेदन करना होगा. आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही पूरी मानी जाएगी.
ODL Online Course के लिए कैसे करें आवेदन?
UGC ने आवेदन की पूरी टाइमलाइन भी जारी कर दी है. ऑनलाइन आवेदन 27 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे और 11 मई 2026 तक किए जा सकेंगे. इसके बाद संस्थानों को मूल शपथ पत्र (Original Affidavit) और जरूरी दस्तावेजों की हार्ड कॉपी 20 मई 2026 तक जमा करनी होगी.
UGC मे दी जानकारी
इसमें आवेदन करने के से पहले यह जान लें कि आवेदन केवल ऑनलाइन भरना ही काफी नहीं होगा. इंस्टीट्यूट को जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ हार्ड कॉपी भी भेजनी होगी. डॉक्यूमेंट्स को पता- Joint Secretary, Distance Education Bureau, UGC, 35, Feroze Shah Road, New Delhi – 110001 पर भेजना होगा.
क्यों जरूरी है नोटिस?
यह नोटिस सिर्फ विश्वविद्यालयों के लिए नहीं, बल्कि छात्रों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है. इससे तय होगा कि कौन-सा विश्वविद्यालय वैध और मान्यता प्राप्त Online Degree या Distance Learning Course चला सकता है. अगर कोई यूनिवर्सिटी ऑनलाइन MBA, MA, MCom, BA, BEd, PG Diploma या दूसरे कोर्स शुरू करना चाहती है, तो पहले उसे UGC के नियमों के हिसाब से आवेदन करना होगा.
यह भी पढ़ें: Choice Filling में एक गलती और साल बर्बाद, ऐसे भरें सही ऑप्शन
