IT vs BTech CSE: जेईई मेन का रिजल्ट जारी होने के साथ, सभी स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग फील्ड में एडमिशन लेने की तैयारी में हैं. इस दौरान सभी स्टूडेंट्स को एक सवाल बहुत परेशान करता है कि कौन सी ब्रांच चुनें. टेक्नोलॉजी के बढ़ते क्रेज के इस दौर में स्टूडेंट्स IT और CSE के बीच काफी कंफ्यूज रहते हैं. दोनों ही कंप्यूटर से जुड़े कोर्स हैं, लेकिन दोनों का फोकस और करियर ऑप्शन अलग-अलग है.
क्या है दोनों में असली अंतर?
BTech CSE (Computer Science Engineering) में कंप्यूटर सिस्टम, प्रोग्रामिंग, एल्गोरिद्म और नई टेक्नोलॉजी को बनाने पर जोर दिया जाता है. वहीं BTech IT (Information Technology) में कंप्यूटर सिस्टम का इस्तेमाल कर रियल लाइफ और बिजनेस समस्याओं को सॉल्व करने पर फोकस होता है.
आसान भाषा में कहें तो CSE में टेक्नोलॉजी बनाने सिखाया जाता है. वहीं IT में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के बारे में बताया जाता है. दोनों की पढ़ाई में फर्क होता है. CS में थ्योरी के साथ एडवांस कोडिंग पर पर फोकस किया जाता है, जबकि IT ज्यादा प्रैक्टिकल और एप्लिकेशन बेस्ड होता है. आइए, जानते हैं इंजीनियरिंग के इन दोनों ब्रांच में क्या-क्या पढ़ाया जाता है.
CSE में क्या पढ़ाया जाता है?
- Data Structures
- Algorithms
- Operating Systems
- AI और Machine Learning
- Cloud Computing
IT में क्या पढ़ाया जाता है?
- Networking
- Database Management
- Web Technology
- IT Infrastructure
करियर ऑप्शन में अंतर
CSE के बाद करियर ऑप्शन
- Software Developer
- Data Scientist
- AI/ML Engineer
- System Architect
IT के बाद करियर ऑप्शन
- Web Developer
- IT Analyst
- Network Administrator
- System Support Engineer
सैलरी और स्कोप
आम तौर पर CSE में सैलरी ज्यादा होती है, क्योंकि इसमें AI, Data Science और नई टेक्नोलॉजी से जुड़े हाई-डिमांड रोल्स मिलते हैं. शुरुआती दौर में एक कंप्यूटर साइंस इंजीनियर की सैलरी 5-10 लाख रुपये हो सकती है. वहीं IT वालों की शुरुआती सैलरी 4-8 लाख रुपये हो सकती है. ध्यान रहे सैलरी प्लेसमेंट, कॉलेज, शहर जैसी कई सारी बातों पर निर्भर करती है.
कौन सी ब्रांच चुनें?
अगर आपको कोडिंग, AI, नई टेक्नोलॉजी बनाना पसंद है तो CSE बेहतर ब्रांच है. वहीं अगर आपको नेटवर्क, सिस्टम मैनेजमेंट और IT सर्विसेज में रूचि है तो IT सही ऑप्शन है. दोनों ही कोर्स अच्छे हैं लेकिन इनका चुनाव आपके इंटरेस्ट पर निर्भर करता है.
यह भी पढ़ें- NIT में एडमिशन लेने से पहले, देखें ये 5 यूनिक BTech कोर्स
