MP Board 12वीं में 76.01 फीसदी स्टूडेंट्स पास, देखें लड़के-लड़कियों का पास प्रतिशत

MP Board 12th Pass Percentage 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. इस साल तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी हुआ है. मध्य प्रदेश बोर्ड इंटर में कुल 76.01 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इस साल भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से बेहतर रहा है.

MP Board 12th Pass Percentage 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है और इस बार का परिणाम छात्रों के लिए काफी खास रहा. एमपी बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 में कुल 76.01 फीसदी छात्र पास हुए हैं. बोर्ड ने साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ घोषित किया है. खास बात यह रही कि इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है.

MP Board 12th Result: कैसा रहा कुल रिजल्ट?

MP Board 12वीं परीक्षा में इस बार कुल 6 लाख 89 हजार 746 छात्र शामिल हुए थे. परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक किया गया था. बोर्ड के अनुसार इस बार कुल 76.01 फीसदी छात्र सफल रहे हैं, जिसे पिछले कई वर्षों के मुकाबले काफी अच्छा माना जा रहा है.

लड़कियों ने फिर मारी बाजी

हर साल की तरह इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है. लड़कियों का पास प्रतिशत 79.41 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 72.39 फीसदी दर्ज किया गया. इससे साफ है कि इस बार भी बेटियों ने पढ़ाई में बाजी मार ली है.

टॉपर्स और जिलों का प्रदर्शन

एमपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स की बात करें तो भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से टॉप किया है. दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं. वहीं जिला प्रदर्शन में झाबुआ पहले स्थान पर रहा, जबकि अनुपपुर दूसरे नंबर पर रहा.

इस बार करीब 1 लाख 99 हजार छात्र परीक्षा में पास नहीं हो सके हैं. हालांकि अच्छी बात यह है कि नई शिक्षा नीति के तहत अब छात्रों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मौका मिलेगा. यह परीक्षा 7 मई 2026 से शुरू होगी.

यह भी पढ़ें: एमपी बोर्ड 10वीं में लड़कियां अव्वल, जानें कैसा रहा इस साल का पास प्रतिशत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >