JPSC Recruitment 2024: झारखंड लोक सेवा आयोग ने निकाली भर्ती; यहां पाएं आवेदन, अर्हता और प्रक्रिया की सारी जानकारी

JPSC Recruitment 2024: जेपीएससी ने सीडीपीओ के 64 पद पर वैकेंसी निकाली है.जानते हैं क्या है इसके लिए एप्लिकेशन प्रोसेस, एलिजिबिलिटी और तमाम डिटेल्स

JPSC Recruitment 2024: झारखंड लोक सेवा आयोग( जेपीएससी) ने बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) के 64 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. इसके लिए जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर आवेदन दिए गए हैं. इसके तहत कुल 64 बाल विकास परियोजना अधिकारी पद भरे जाने हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 27 फरवरी,2024 तक jpsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

JPSC CDPO Bharti 2024: एलिजिबिलिटी

जेपीएससी ने बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) पदों की भर्ती के लिए पात्रता,आयु सीमा,आवेदन और चयन प्रक्रिया,वेतन और अन्य विवरण समेत सारी जानकारिया पीडीएफ के रूप में दी है.जेपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीडीपीओ भर्ती अभियान के लिए ऑनलाइन आवेदन कार्यक्रम की सूचना अपलोड की है. जेपीएससी ने 27 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी. आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2024 है. जारी नोटिस के अनुसार आयोग बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) पदों के लिए कुल 64 रिक्त पदों पर भर्ती होगी जिनमें 32 सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं.उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए.

JPSC Recruitment 2024: प्रोसेस

उम्मीदवार का चयन 3 चरणों की परीक्षा में ली जाएगी.प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बाद इंटरव्यू के बाद फाइनल सेलेक्शन किया जाएगा. सीडीपीओ पदों के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार वेतन दिया जाएगा.

ऐसे करें अप्लाई

जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट- http://www.jpsc.gov.in/ पर जाएं.

होमपेज पर विज्ञापन लिंक पर क्लिक करें.

झारखंड सीडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें.

रजिस्ट्रेशन करें और एप्लिकेशन फार्म भरें.

आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें.

उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >