UPSSSC Pharmacist Vacancy 2026: अगर आप फार्मेसी फील्ड में है और एक सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके के पास एक शानदार मौका है. उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने इस भर्ती के तहत फार्मासिस्ट के पोस्ट में कुल 560 पदों पर वैकेंसी निकाली है. इस वैकेंसी के माध्यम से एलीजिबल कैंडिडेट्स को गवर्नमेंट हेल्थ सर्विस में काम करने का मौका मिलेगा. कैंडिडेट्स UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 29 मार्च 2026 है. एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने की लास्ट डेट 5 अप्रैल 2026 तक है.
UPSSSC Pharmacist Vacancy 2026 के ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Pharmacist Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करें.
- लॉगिन करने के बाद आप आपण एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
- फिर फीस जमा करें.
- लास्ट में सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें.
सिलेक्शन प्रोसेस
फार्मासिस्ट की भर्ती के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को UPSSSC PET (Preliminary Eligibility Test) के स्कोर के बेसिस पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है. इसके बाद मेन्स एग्जाम पास करना पड़ता है. परीक्षा क्लियर होने के बाद कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है. लास्ट में मेरिट लिस्ट जारी किया जाता है.
UPSSSC Pharmacist Vacancy 2026 Notice Check Here
एलीजिबिलिटी और आयु सीमा
इस भर्ती (UPSSSC Pharmacist Vacancy 2026) के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से फार्मेसी में डिप्लोमा या डिग्री होना जरूरी है. साथ ही उनके पास UPSSSC PET एग्जाम का स्कोर कार्ड होना चाहिए. इस वैकेंसी के माध्यम से सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 40 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.
यह भी पढ़ें: यूपी में निकली बैंक की नौकरी, 1 लाख से ज्यादा होगी सैलरी
