UPSC NDA 2 भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगी परीक्षा

UPSC NDA 2 Recruitment 2026: क्या आप भी 12वीं के बाद सेना में अफसर बनना चाहते हैं. जानें UPSC NDA II भर्ती के लिए आवेदन करने की क्या योग्यता है. साथ ही जानिए कबतक अप्लाई कर सकते हैं.

UPSC NDA 2 Recruitment 2026: अगर आपका सपना भारतीय सेना में अफसर बनकर देश की सेवा करने का है, तो UPSC NDA & NDA II भर्ती 2026 आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकता है. हर साल लाखों छात्र इस भर्ती का इंतजार करते हैं, क्योंकि इसके जरिए युवा सीधे 12वीं के बाद फोर्स में ऑफिसर बन सकते हैं. कैंडिडेट्स ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in चेक कर सकते हैं. 

NDA क्या है?

NDA यानी नेशनल डिफेंस एकेडमी एक ऐसी संस्था है, जहां देश के सैन्य अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाती है. इसमें सिलेक्शन होने के बाद कैंडिडेट्स को पढ़ाई के साथ मिलिट्री ट्रेनिंग भी दी जाती है. इसके जरिए छात्र भारतीय सेना (Army), नौसेना (Navy) और वायुसेना (Air Force) में अधिकारी बनने का मौका पा सकते हैं. NDA एग्जाम हर साल दो बार लिया जाता है, जिसे NDA I और NDA II कहा जाता है. यह परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC करवाता है. 

जरूरी डेट्स 

  • आवेदन शुरू होने की डेट: 20 मई 2026
  • फॉर्म भरने की आखिरी तारीख: 9 जून 2026 (शाम 6 बजे तक)
  • लिखित परीक्षा की तारीख: 13 सितंबर 2026

UPSC NDA 2 Recruitment 2026 Notification Check Here

कौन कर सकता है आवेदन?

अगर आप NDA 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी योग्यताओं को समझना जरूरी है. 

  • आर्मी विंग के लिए: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम (आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस) में 12वीं पास होना या इस साल 12वीं के एग्जाम दे रहे होना जरूरी है. 
  • एयरफोर्स और नेवी विंग के लिए: इसके लिए आपके पास 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स विषय होना अनिवार्य है. 

वैकेंसी डिटेल्स 

विंग / विभाग का नाम (Wing/Department)पुरुष पद (Male)महिला पद (Female)कुल पद (Total)
NDA आर्मी (Army)19810208
NDA नेवी (Navy)370542
NDA एयरफोर्स – फ्लाइंग (Flying)900292
NDA एयरफोर्स – ग्राउंड ड्यूटी (Tech)160218
NDA एयरफोर्स – ग्राउंड ड्यूटी (Non-Tech)080210
नेवल एकेडमी (Naval Academy – 10+2 Scheme)210324
कुल पद 37024394

UPSC NDA 2 Recruitment 2026: ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं. 
  • UPSC NDA & NDA II Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपनी डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें. 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • अब फीस जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

UPSC NDA 2 Recruitment 2026 के लिए सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

  • रिटन एग्जाम 
  • SSB इंटरव्यू
  • मेडिकल टेस्ट

यह भी पढ़ें: डिफेंस में करियर बनाने का मौका, CDS II भर्ती के लिए ऐसे करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >