डिफेंस में करियर बनाने का मौका, CDS II भर्ती के लिए ऐसे करें अप्लाई

UPSC CDS II Recruitment 2026: डिफेंस में करियर बनाने का सुनहरा मौका. कंबाइंड डिफेंस सर्विस के 451 पदों पर भर्ती निकाली गई है. एप्लीकेशन प्रोसेस 20 मई 2026 से शुरू हो चुके हैं. जानें योग्यता, और वैकेंसी डिटेल्स.

UPSC CDS II Recruitment 2026: अगर आपका सपना भारतीय सेना, नौसेना या वायुसेना में अफसर बनकर देश की सेवा करने का है, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CDS II (कंबाइंड डिफेंस सर्विस) भर्ती 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस परीक्षा के जरिए देश के युवाओं को देश की सबसे पॉपुलर एकेडमिक में ट्रेनिंग लेकर सीधे सैन्य अधिकारी (Commissioned Officer) बनने का सुनहरा अवसर मिलता है. 

UPSC CDS II Recruitment 2026: कुल वैकेंसी 

इस साल UPSC ने अलग-अलग सेनाओं के लिए कुल 451 पदों पर भर्तियां निकाली हैं.  

  • इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), देहरादून: 100 पोस्ट 
  • इंडियन नेवल एकेडमी (INA), एझिमाला: 26 पोस्ट 
  • एयरफोर्स एकेडमी (AFA), हैदराबाद: 32 पोस्ट 
  • ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA), चेन्नई (पुरुष): 275 पोस्ट 
  • ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA), चेन्नई (महिला): 18 पोस्ट 

जरूरी डेट्स 

  • आवेदन शुरू होने की डेट: 20 मई 2026
  • फॉर्म भरने की आखिरी तारीख: 9 जून 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
  • लिखित परीक्षा की तारीख: 13 सितंबर 2026

UPSC CDS II Recruitment 2026 Notification Check Here

कौन कर सकता है आवेदन?

  • IMA और OTA के लिए: आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी सब्जेक्ट (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. 
  • नेवल एकेडमी (INA) के लिए: आपके पास इंजीनियरिंग (BE/BTech) की डिग्री होना जरूरी है. 
  • एयरफोर्स एकेडमी (AFA) के लिए: आपके पास इंजीनियरिंग की डिग्री हो, या फिर ग्रेजुएशन के साथ 12वीं क्लास में फिजिक्स और मैथ्स विषय होना जरूरी है. 
  • CDS II (कंबाइंड डिफेंस सर्विस) भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 20 से 24 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छुट मिलेगी. 

ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? 

  • आवेदन करने के लिए UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं.  
  • वहां सबसे पहले आप वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें. 
  • उसके बाद UPSC Combined Defence Service Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • लॉगिन करने के बाद आप अपना फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • अब एप्लीकेशन फीस जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें: बिना परीक्षा DRDO में इंटर्नशिप का मौका, कॉलेज स्टूडेंट्स ऐसे करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >