यूपी में रोजगार मेला, 98000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती

UP Rojgar Mela 2026: यूपी के कई जिलों के युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए कैसे और कहां अप्

UP Rojgar Mela 2026: उत्तर प्रदेश में फ्रेशर और एक्सपीरियंस कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. 28 फरवरी तक राज्य के विभिन्न शहरों में 20 से ज्यादा रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है. इससे विभिन्नस सेक्टर के युवाओं को 98,000 से अधिक पोस्ट पर नौकरी मिलेगी.

कहां-कहां लगेंगे रोजगार मेले?

  • देवरिया
  • प्रतापगढ़
  • प्रयागराज
  • गोरखपुर
  • मेरठ
  • सहारनपुर
  • गौतमबुद्ध नगर
  • अयोध्या
  • जौनपुर समेत अन्य जिलों में

योग्यता

ये भर्ती प्राइवेट कंपनियों द्वारा की जाएगी और पोस्ट एलिजिबिलिटी व एक्सपीरियंस के अनुसार अलग-अलग होंगे. इन रोजगार मेलों में विभिन्न शैक्षिक योग्यता वाले उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं-

  • 10वीं पास
  • 12वीं पास
  • ITI / डिप्लोमा
  • स्नातक (Graduate)
  • पोस्टग्रेजुएट (PG)

कैसे करें अप्लाई?

  • आधिकारिक रोजगार पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और शैक्षणिक डिटेल भरें.
  • प्रोफाइल पूरा करने के बाद संबंधित रोजगार मेला चुनें.
  • आवेदन कन्फर्म करें और रजिस्ट्रेशन स्लिप सेव रखें.

कुछ स्थानों पर उम्मीदवार सीधे मेला स्थल पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • सभी शैक्षणिक सर्टिफिकेट और मार्कशीट
  • आधार कार्ड / पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बायोडाटा (Resume)

यूपी रोजगार मेला की खास बातें

  • कई सेक्टर की कंपनियां भाग लेंगी
  • सीधा इंटरव्यू के जरिए चयन
  • फ्रेशर और अनुभवी दोनों के लिए अवसर
  • फरवरी के अंत तक अलग-अलग शहरों में आयोजन
  • यह रोजगार मेला उन युवाओं के लिए बड़ा मौका है जो प्राइवेट फील्ड में तुरंत नौकरी पाना चाहते हैं

यह भी पढ़ें- NTPC recruitment : एनटीपीसी में बनें इंजीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी, 515 पदों पर मांगे गये हैं आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >