गन्ना सुपरवाइज के पद पर बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 81000 से ज्यादा

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर. UPSSSC ने गन्ना परवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती निकाली है. 81000 रुपये से अधिक मासिक वेतन और अन्य सुविधाओं के साथ आवेदन करने का मौका. 28 जुलाई 2026 तक करें ऑनलाइन आवेदन.

UP Ganna Parvekshak Recruitment 2026: अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका आया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC ने गन्ना परवेक्षक (Cane Supervisor) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कुल 1182 पदों को भरा जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार तय तारीख के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

UPSSSC की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 28 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 28 जुलाई 2026 है. अगर आवेदन में किसी तरह की गलती हो जाती है तो 4 अगस्त 2026 तक उसमें सुधार किया जा सकता है.

UP Ganna Parvekshak Recruitment 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

इसके बाद गन्ना परवेक्षक भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें.

अब अपना रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.

जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और 25 रुपये का एप्लीकेशन फीस जमा करें.

आखिर में पूरा फॉर्म एक बार जांच लें और सबमिट कर दें.

भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट या पीडीएफ अपने पास सुरक्षित रख लें.

UP Ganna Parvekshak Vacancy Notification Check Here

इस भर्ती में सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क सिर्फ 25 रुपये रखा गया है. सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग सभी अभ्यर्थियों को समान शुल्क देना होगा. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के जरिए किया जा सकता है.

वैकेंसी डिटेल्स और सैलरी

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1182 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें गन्ना सुपरवाइजर के 1000 सामान्य पद और 182 विशेष पद शामिल हैं. सामान्य पदों में 402 अनारक्षित, 272 ओबीसी, 100 ईडब्ल्यूएस, 210 एससी और 16 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं. वहीं विशेष पदों में 156 ओबीसी, 8 एससी और 18 एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सीटें तय की गई हैं. चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 के अनुसार 81 हजार रुपये से ज्यादा तक का मासिक वेतन और अन्य सरकारी सुविधाएं मिल सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में बनें स्पेशलिस्ट अफसर


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >