Unemployment News: कनाडा में जॉब संकट, Google नहीं छोटी कंपनी में भी नौकरी पाने की जंग, देखें Video

Unemployment News: हर साल हजारों की संख्या में भारतीय छात्र कनाडा में पढ़ाई करने और नौकरी पाने जाते हैं. कनाडा जैसे देश में पढ़ने गए छात्रों को लगता है कि उन्हें आसानी से जॉब मिल जाएगा. अब कनाडा में बेरोजगारी की हकिकत सामने आई है. कनाडा में नौकरी की हालात पर एक भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है.

Unemployment News From Canada: कनाडा की अच्छी शिक्षा व्यवस्था और बेहतर जीवनशैली युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करती है. इस बीच कनाडा में नौकरी की स्थिति पर Kanupria Canada Explorer नाम की सोशल मीडिया क्रिएटर ने एक वीडियो बनाया है. इसमें एक छोटी सी कंपनी के बाहर हजारों की संख्या में कैंडिडेट्स नौकरी के लिए लाइन में लगे नजर आ रहे हैं.

हर साल हजारों भारतीय छात्र कनाडा में पढ़ाई और करियर बनाने का सपना लेकर जाते हैं. कनाडा में पोस्ट-स्टडी वर्क परमिट सिस्टम को देखते हुए छात्रों को लगता है कि डिग्री मिलते ही आसानी से नौकरी हाथ में होगी. ऐसे में Kanupria Canada Explorer की वीडियो वहां के मौजूदा हालात को दर्शाती है.

Unemployment News: वीडियो में दिखा बेरोजगारी का आलम

Kanupria Canada Explorer सोशल मीडिया क्रिएटर ने हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो पोस्ट किया जिसने हजारों युवाओं की चिंता बढ़ा दी है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि कनाडा की एक छोटी सी कंपनी में भी हज़ारों उम्मीदवार नौकरी के लिए कतार में खड़े हैं.

यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इस पर जमकर कमेंट किए. वीडियो में दिख रहा है कि उम्मीदवार लंबे समय तक लाइन में खड़े हैं और इंटरव्यू के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. कनाडा जैसे विकसित देश में भी जॉब मार्केट उतना आसान नहीं है जितना भारत से जाते वक्त कई छात्र सोचते हैं.

छोटी कंपनी में नौकरी की लाइन

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो ने साफ कर दिया है कि यहां बड़ी-बड़ी कंपनियों जैसे Google या Microsoft ही नहीं बल्कि छोटी कंपनियों में भी नौकरी पाने के लिए जबरदस्त संघर्ष है. हालांकि, कनाडा में हाल के दिनों में बेरोजगारी की दर थोड़ी बढ़ी है. यहां कई जॉब्स में लोकल एक्सपीरियंस और नेटवर्किंग की भी शर्तें लगती हैं.

वायरल वीडियो में सोशल मीडिया क्रिएटर ये दावा करती नजर आ रही है कि 700 से 800 कैंडिडेट्स घंटों से लाइन में लगे हैं. इनमें से सिर्फ 5 या 6 को ही जॉब मिलेगी. वीडियो में भी दिख रहा है कि उम्मीदवार लंबे समय तक लाइन में खड़े हैं.

ये भी पढ़ें: भारत में IAS-IPS तो बाकी देशों में कैसे काम करता है प्रशासन? जानकर पकड़ लेंगे सिर!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >