सुप्रीम कोर्ट में 1 लाख सैलरी वाली वैकेंसी, तुरंत करें अप्लाई

Supreme Court Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की तरफ से लॉ क्लर्क के खाली पदों पर भर्तियां निकली हैं. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली है ऐसे में जो कैंडिडेट्स अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं वो अप्लाई कर सकते हैं.

Supreme Court Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए साल 2026 की शुरुआत एक शानदार खबर लेकर आई है. सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने लॉ क्लर्क के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों को देश की सबसे बड़ी अदालत में काम करने का मौका मिलेगा. खास बात यह है कि इस पद पर चयन होने के बाद कैंडिडेट्स को हर महीने करीब 1 लाख रुपये की सैलरी दी जाएगी.

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 को शुरू हुई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 7 फरवरी 2026 तक का समय मिला है. इसमें आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

Supreme Court Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Supreme Court Recruitment 2026 से जुड़ा लिंक खोजें.
  • उस लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोलें.
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और डिग्री सर्टिफिकेट अपलोड करें.
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार सभी जानकारी चेक कर लें.
  • फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लें.

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से LLB या BA LLB की डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ ही कैंडिडेट का बार काउंसिल ऑफ इंडिया में रजिस्ट्रेशन होना भी अनिवार्य है. बिना रजिस्ट्रेशन वाले उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए योग्य नहीं माने जाएंगे.

कितनी होगी सैलरी?

सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क के पद पर कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर सेलेक्शन होगा. पद पर चयन होने वाले उम्मीदवारों को हर महीने लगभग 100000 रुपये की आकर्षक सैलरी दी जाएगी. वैकेंसी की डिटेल्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में सरकारी ऑफिसर बनने का बड़ा मौका, जल्द करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >