Sarkari Naukri 2025 Live: जुलाई में नौकरियों की भरमार, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए बंपर वैकेंसी

Sarkari Naukri 2025 Live Updates: जुलाई का महीना सरकारी नौकरी पाने के मौके लेकर आया है. केंद्रीय मंत्रालयों और सरकारी विभागों से लेकर बिहार, यूपी, हरियाणा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और झारखंड समेत कई राज्यों में विभिन्न पदों भर्तियां निकली हैं. ऐसे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवा यहां हजारों पदों पर भर्तियों की डिटेल्स देख सकते हैं.

Live Updates
2:08 PM. 1 Jul 25 8:38 AM. 1 Jul

Sarkari Naukri 2025 Live: अभी कौन सा फॉर्म निकला है 2025 में?

अभी जुलाई 2025 में रेलवे, बैंक और एसएससी में कई सरकारी पदों पर भर्ती निकली है. कैंडिडेट्स अपनी योग्यता अनुसार अप्लाई कर सकते हैं.

12:20 PM. 1 Jul 25 6:50 AM. 1 Jul

SSC JE 2025 Sarkari Naukri LIVE: एसएससी जेई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जल्द करें अप्लाई

SSC JE 2025: अगर आप सरकारी इंजीनियर बनने का सपना देख रहे हैं, तो SSC Junior Engineer भर्ती 2025 आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आई है. 30 जून 2025 को SSC ने इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अब उम्मीदवार SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यहां आप SSC JE 2025 की भर्ती की डिटेल देखें.

11:24 PM. 30 Jun 25 5:54 PM. 30 Jun

RRB Technician Recruitment 2025 LIVE: रेलवे में टेक्निशियन की भर्ती

रेलवे में नौकरी पाने का शानदार मौका है. रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से टेक्निशियन के 6000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 28 जुलाई 2025 तक का समय मिला है.

10:23 PM. 30 Jun 25 4:53 PM. 30 Jun

Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार सहकारिता विभाग में नौकरी

बिहार सहकारिता विभाग में कुल 502 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसके अलावा अन्य सरकारी विभागों में भी खाली पदों को भरने की योजना है. ये भर्तियां प्रशासनिक पदों के लिए हैं, जिनमें चयन होने के बाद अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त किया जाएगा.

9:46 PM. 30 Jun 25 4:16 PM. 30 Jun

Rajasthan Sarkari Naukri 2025 LIVE updates: राजस्थान हाईकोर्ट में वैकेंसी

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. राजस्थान हाईकोर्ड में 5670 खाली पदों पर भर्तियां जारी हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स से 10वीं पास की योग्यता मांगी गई है.

8:52 PM. 30 Jun 25 3:22 PM. 30 Jun

BPSC 71st Exam 2025 Apply Online: बिहार में सरकारी नौकरी

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती के लिए 71वीं कंबाइंड परीक्षा में आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है. इसमें आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है. इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.nic.in पर जाना होगा.

Sarkari Naukri 2025 Live Updates: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जुलाई का महीना शानदार रहने वाला है. केंद्रीय मंत्रालयों और सरकारी विभागों से लेकर कई राज्यों में हजारों पदों पर भर्तियां निकली हैं. बिहार, यूपी, हरियाणा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और झारखंड समेत कई राज्यों में विभिन्न पदों पर भर्तियां हो रही हैं. इसमें 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन की योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए नौकरी (Sarkari job 2025) पाने का मौका है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, चयन प्रक्रिया और सैलरी की डिटेल्स यहां देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >