रेलवे ग्रुप D के लिए आज से करें अप्लाई, 21997 पदों पर भर्ती

RRB Group D Recruitment 2026: यह भर्ती उन कैंडिडेट्स के लिए एक सुनहरा मौका है , जो कम एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के साथ एक अच्छी सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) पाना चाहते हैं. इसलिए समय रहते कैंडिडेट्स ऑनलाइन अप्लाई कर लें. सही स्ट्रेटेजी और मेहनत से इस एग्जाम को पास किया जा सकता है.

RRB Group D Recruitment 2026: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रेलवे एक बार फिर बड़ा मौका लेकर आया है. रेलवे रिक्रूट्मेंट बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के विभिन्न लेवल-1 पदों पर वैकेंसी निकाली है. इस भर्ती के माध्यम से ग्रुप डी के पोस्ट में कुल 21997 पदों पर भर्तियां होगी. कैंडिडेट्स आरआरबी के ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने की प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है. लास्ट डेट 2 मार्च 2026 तक है. फीस जमा करने की लास्ट डेट 4 मार्च 2026 तक है. ग्रुप डी के एग्जाम के लिए डेट अभी घोषित नहीं की गई है.

ग्रुप डी भर्ती के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

  • सबसे पहले आरआरबी के ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं.
  • Group D Level-1 Recruitment लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • लॉगिन करने के बाद कैंडिडेट्स अपना Application Form भर सकते हैं.
  • फिर फीस का भुगतान करें.
  • लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.

RRB Group D Recruitment 2026: एलिजबिलिटी और आयु सीमा

ग्रुप डी के पोस्ट में अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स 10वीं पास होने चाहिए. जिनके पास NCVT से प्राप्त नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) है, वे RRB के ग्रुप डी भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं. ग्रुप डी के पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से 33 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छुट मिलेगी.

RRB Group D Recruitment 2026 Check Here

RRB Group D Recruitment 2026: पोस्ट और सैलरी

RRB ग्रुप डी भर्ती में लेवल-1 में कई पोस्ट जैसे पॉइंट्समेन, असिस्टेंट लोको शेड (Electrical), असिस्टेंट (S&T, C&W, TRD)और ट्रैक मैंटेनर ग्रेड-IV होते हैं. ग्रुप डी (लेवल-1) के पोस्ट में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 7th CPC के अनुसार सैलरी मिलेगी, जिसकी बेसिक सैलरी 18000 से शुरू होती है. इसके अलावा अन्य भत्ते और कई फैसिलिटीज भी मिलती है.

यह भी पढ़ें: Indian Army Vacancy 2026: BTech वालों के लिए सेना में नौकरी का मौका, 350 पदों पर निकली वैकेंसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >