Journalism Government Jobs: जर्नलिज्म की पढ़ाई कर रहें युवाओं के लिए अब नौकरियां सिर्फ टीवी चैनल या अखबार तक सीमित नहीं रह गई है. डिजिटल इंडिया के दौर में सरकार भी अब मीडिया, सोशल मीडिया और पब्लिक कम्युनिकेशन को तेजी से मजबूत कर रही है. ऐसे में पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन करने वाले युवाओं के लिए सरकारी क्षेत्र में करियर के कई नए रास्ते खुल रहे हैं. एंकरिंग, रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और सोशल मीडिया जैसे स्किल रखने वाले युवाओं को केंद्र और राज्य सरकार के कई विभागों में नौकरी पानें का मौका मिल रहा है.
PIB में बन सकते हैं सूचना अधिकारी
Press Information Bureau केंद्र सरकार की ऑफिसियल मीडिया एजेंसी ह यहां सूचना अधिकारी, मीडिया एवं संचार अधिकारी, कंटेंट राइटर और सोशल मीडिया हैंडलर जैसे पदों पर भर्ती की जाती है. इन पदों पर सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी जनता तक पहुंचाने का काम होता है.
अधिक जानकारी और भर्ती अपडेट के लिए आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट “PIB Official Website](https://pib.gov.in” चेक कर सकते है.
दूरदर्शन और आकाशवाणी में एंकरिंग का मौका
Prasar Bharati के अंतर्गत आने वाले Doordarshan और All India Radio में समय-समय पर एंकर, रिपोर्टर, वीडियो एडिटर, कॉपी एडिटर और कंटेंट राइटर के पदों पर भर्तियां निकलती हैं. जिन युवाओं को एंकरिंग, वॉइस ओवर या रिपोर्टिंग का अनुभव है, उनके लिए यह बड़ा अवसर माना जाता है.
अधिक जानकारी और भर्ती अपडेट के लिए आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट “Prasar Bharati Careers](https://prasarbharati.gov.in/opportunities/” चेक कर सकते है.
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में डिजिटल मीडिया जॉब
Ministry of Information and Broadcasting अब डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया पर भी विशेष फोकस कर रहा है. यहां डिजिटल कंटेंट, पब्लिक कम्युनिकेशन और मीडिया मैनेजमेंट से जुड़े पदों पर नियुक्तियां की जाती हैं. मास कम्युनिकेशन और पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
अधिक जानकारी और भर्ती अपडेट के लिए आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट “MIB Official Website](https://mib.gov.in” चेक कर सकते है.
Journalism Government Jobs: PRO की बढ़ रही है मांग
केंद्र और राज्य सरकार के कई विभागों, विश्वविद्यालयों और सरकारी संस्थानों में PRO यानी पब्लिक रिलेशन ऑफिसर की नियुक्ति होती है और इसकी मांग भी बढ़ रही है.
इस पद पर मीडिया मैनेजमेंट, प्रेस रिलीज तैयार करना, सरकारी कार्यक्रमों की जानकारी देना और सोशल मीडिया संभालने का काम होता है. पत्रकारिता और पब्लिक रिलेशन की पढ़ाई करने वाले युवाओं को इसमें प्राथमिकता मिलती है.
अधिक जानकारी और भर्ती अपडेट के लिए आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट “https://www.employmentnews.gov.in” चेक कर सकते है.
झारखंड में भी मिल रहे अवसर
झारखंड सरकार की Department of Information and Public Relations Jharkhand में भी मीडिया और जनसंपर्क से जुड़े पदों पर समय-समय पर नियुक्तियां निकलती रहती है. यहां कंटेंट राइटर, मीडिया असिस्टेंट, सोशल मीडिया मैनेजर और PRO जैसे पदों पर अवसर मिलते हैं.
अधिक जानकारी और भर्ती अपडेट के लिए आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट” https://jharkhand.gov.in/iprd” चेक कर सकते है.
सोशल मीडिया और डिजिटल कंटेंट में बढ़े अवसर
आज लगभग हर सरकारी विभाग सोशल मीडिया पर सक्रिय है. पोस्ट, वीडियोज़ और कई नोटिस या ब्लॉग आते रहते है. ऐसे में वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक्स, कंटेंट राइटिंग और कैमरा हैंडलिंग जानने वाले युवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है.
अधिक जानकारी और भर्ती अपडेट के लिए आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट “MyGov Careers](https://www.mygov.in/career/” चेक कर सकते है.
इन सभी नौकरियों से रिलेटेड नोटिस आप ऑफिसियल वेबसाईट पर जाकर ही चेक करें. इन नौकरियों में सैलरी भी अच्छी मिलती है और सरकारी नौकरी का सम्मान भी मिलता है. यहां वैकेंसी कभी कम कभी आधिक निकलती रहती है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय, प्रसार भारती, और प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) जैसे विभाग नियमित और कान्ट्रैक्ट आधार पर मीडिया प्रोफेशनल्स, कंटेंट राइटर, और एंकर नियुक्त करते हैं.
यह भी पढ़ें:आर्ट्स छात्रों के लिए भी खुलेगा MNCs का रास्ता, BA के बाद कर लें ये डिग्री
