सरकारी नवरत्न कंपनी में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा

NHPC Recruitment 2026: आप इंजीनियरिंग के बाद किसी बेहतरीन सरकारी कंपनी (PSU) में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो NHPC Limited आपके लिए एक अच्छा अवसर लेकर आया है. NHPC ने ट्रेनी इंजीनियर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 6 अप्रैल 2026 तक है.

NHPC Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है. NHPC Limited भारत की प्रमुख हाइड्रोपावर कंपनी है, जो हर साल अलग-अलग पोस्ट पर भर्ती निकालती है. इस भर्ती के जरिए ट्रेनी इंजीनियर के पद पर कुल 72 पोस्ट की वैकेंसी निकाली गई है. कैंडिडेट्स NHPC की ऑफिशियल वेबसाइट nhpcindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. एप्लीकेशन प्रोसेस 16 मार्च 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 6 अप्रैल 2026 तक है. 

वैकेंसी डिटेल्स 

पोस्ट कुल पद 
ट्रेनी इंजीनियर (Civil)11 
ट्रेनी इंजीनियर (Electrical)35 
ट्रेनी इंजीनियर (Mechanical)26 
टोटल 72 

NHPC Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले NHPC की ऑफिशियल वेबसाइट nhpcindia.com पर जाएं. 
  • होमपेज पर Career सेक्शन पर क्लिक करें. 
  • Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन खोलें. 
  • Apply Online बटन पर क्लिक करें. 
  • अपनी डिटेल्स डालकर एप्लीकेशन फॉर्म भरें. 
  • फिर फीस (लागू हो) जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें.  

योग्यता और आयु सीमा

ट्रेनी इंजीनियर के पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से BE/BTech या BSc (Engineering) की डिग्री होनी चाहिए. जनरल और OBC केटेगरी के कैंडिडेट्स को कम से कम 60% मार्क्स और SC/ST के 50% मार्क्स लाना जरूरी है. इस वैकेंसी के लिए कैंडिडेट्स की उम्र लगभग 30 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में अअने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

NHPC Recruitment 2026 Notification Check Here

सैलरी स्ट्रक्चर 

इस भर्ती (NHPC Recruitment 2026) के माध्यम ट्रेनी इंजीनियर के पोस्ट पर कुल 72 पदों पर वैकेंसी निकली है. इसमें सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की सैलरी 50,000 से 1,60,000 (E2 ग्रेड) रुपये प्रति माह मिलेगी. इसके अलावा अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे. 

यह भी पढ़ें: लोकल बैंक ऑफिसर के 1000 पोस्ट पर निकली वैकेंसी, 85000 तक होगी सैलरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >