MPESB Nursing Officer Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में हेल्थकेयर डिपार्टमेंट में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आया है. MPESB (मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल) ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
अगर आप भी नर्सिंग के सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा अवसर है. इस वैकेंसी (MPESB Nursing Officer Recruitment 2026) के माध्यम से कुल 2317 पोस्ट पर भर्ती की जाएगी. कैंडिडेट्स MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
इम्पॉर्टेंट डेट्स
- अप्लाई शुरू होने की डेट– 06 अप्रैल 2026
- अप्लाई करने की लास्ट डेट– 20 अप्रैल 2026
- फॉर्म में सुधार की लास्ट डेट– 25 अप्रैल 2026 तक
एलिजिबिलिटी और आयु सीमा
- नर्सिंग ऑफिसर: कैंडिडेट्स ने 12वीं (Physics, Chemistry, Biology) के साथ BSc Nursing या GNM डिप्लोमा किया हो. साथ ही, मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है.
- सिस्टर ट्यूटर: इसके लिए रिलेटेड सब्जेक्ट में MSc Nursing की डिग्री होनी चाहिए और 1 साल का एक्सपिरियंस मांगा जा सकता है.
- आयु सीमा: इस भर्ती के माध्यम से अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 40 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.
MPESB Nursing Officer Recruitment 2026 Notification Check Here
MPESB Nursing Officer Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Nursing Officer & Sister Tutor 2026 लिंक खोलें.
- अपनी डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें.
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
- लॉगिन करने के बाद आप अपना फॉर्म भर सकते हैं.
- फिर फीस जमा करें.
- लास्ट में सबमिट बटन पर क्लिक करें प्रिंट निकाल लें.
सैलरी और वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती (MPESB Nursing Officer Recruitment 2026) के माध्यम से नर्सिंग ऑफिसर के पोस्ट में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 7 ते तहत सैलरी मिलेगी. नीचे वैकेंसी डिटेल्स देख सकते हैं.
| पोस्ट का नाम | कुल पद |
| नर्सिंग ऑफिसर (Nursing Officer) | 2,099 |
| सिस्टर ट्यूटर (Sister Tutor) | 218 |
| कुल योग (Total Vacancies) | 2,317 |
यह भी पढ़ें: UP में सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका, जल्दी करें अप्लाई
