ISRO में नौकरी का मौका, जानें कैसे करें अप्लाई

ISRO SAC Recruitment 2026: यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो साइंस और इंजीनियरिंग के सेक्टर में कुछ बड़ा करना चाहते हैं. अच्छी सैलरी, सरकारी सुविधाएं और स्पेस मिशनों पर काम करने का मौका इस नौकरी को और खास बनाता है. आइए जानते हैं कि इसरो SAC रिक्रूटमेंट 2026 के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें.

ISRO SAC Recruitment 2026: अगर आप इसरो में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो यह रिक्रूटमेंट आपके लिए शानदार मौका है. इसरो का स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (SAC), अहमदाबाद ने नए साइंटिस्ट व इंजीनियर की भर्ती कर रहा है. यहां चुने गए कैंडिडेट्स को सैटेलाइट, स्पेस टेक्नोलॉजी और एडवांस रिसर्च से जुड़े काम करने का मौका मिलेगा. यह नौकरी सिर्फ अच्छी सैलरी ही नहीं देती, बल्कि देश के बड़े स्पेस मिशनों का हिस्सा बनने का मौका भी देती है.

जो युवा इंजीनियरिंग या साइंस बैकग्राउंड से हैं और कुछ अलग व बड़ा करना चाहते हैं, उनके लिए यह रिक्रूटमेंट एक मजबूत करियर की शुरुआत हो सकती है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 49 पोस्ट पर भर्तियां निकाली गई है. कैंडिडेट्स इसरो के ऑफिशियल वेबसाइट sac.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. ऑनलाइन अप्लाई 23 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 12 फरवरी 2026 तक है.

ISRO SAC Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

  • सबसे पहले इसरो के ऑफिशियल वेबसाइट sac.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Recruitment या Advertisement 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • Apply Online लिंक पर क्लिक करें और न्यू रजिस्ट्रेशन करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • लॉगिन करने के बाद आप अपना Application Form भर सकते हैं.
  • फिर फीस (अगर लागू हो) का भुगतान करें.
  • लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.

ISRO SAC Recruitment 2026 Notification Check Here

एलीजबिलिटी और आयु सीमा

ISRO SAC Recruitment 2026 में अलग-अलग पोस्ट के लिए योग्यता अलग होती है. कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट या यूनिवर्सिटी से BTech, MTech, MSc या PhD की डिग्री होनी चाहिए. आमतौर पर 65% मार्क्स मांगा जाता है. इस भर्ती के माध्यम से सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 35 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.

ISRO SAC Recruitment 2026: सैलरी

साइंटिस्ट व इंजीनियर SC के पोस्ट पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 10 के तहत सैलरी मिलेगी. पे लेवल 10 की सैलरी 56100 से 177500 रुपये प्रतिमाह होगी. साइंटिस्ट व इंजीनियर SD के पोस्ट पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 11 के तहत सैलरी मिलेगी. पे लेवल 11 की सैलरी 67100 से 208700 रुपये प्रतिमाह होगी.

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में सरकारी ऑफिसर बनने का बड़ा मौका, जल्द करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >