Government Jobs After MBBS: एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि होती है. कई छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर इस कोर्स में एडमिशन लेते हैं, लेकिन पढ़ाई पूरी होने के बाद सबसे बड़ा सवाल होता है अब आगे क्या करना है.
कुछ लोग प्राइवेट हॉस्पिटल में नौकरी करना पसंद करते हैं, तो कई स्टूडेंट सरकारी नौकरी की तरफ आगे बढ़ते हैं क्योंकि यहां अच्छी सैलरी और नौकरी की सेफ्टी मिलती है. अगर आपने MBBS पूरा कर लिया है या पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपके लिए सरकारी सेक्टर (Government Jobs After MBBS) में कई शानदार मौके मौजूद हैं. आइए जानते हैं कि MBBS के बाद किन सरकारी नौकरियों में करियर बनाया जा सकता है.
Government Jobs After MBBS: सरकारी अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर की नौकरी
एमबीबीएस के बाद सबसे पॉपुलर ऑप्शन गवर्नमेंट हॉस्पिटल में मेडिकल ऑफिसर बनना है. राज्य सरकारें और केंद्र सरकार समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की भर्ती निकालती रहती हैं. यह नौकरी जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में मिल सकती है. यहां मरीजों का इलाज करने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी भी होती है. इस नौकरी की खास बात यह है कि इसमें अच्छी सैलरी के साथ सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं.
सेना में डॉक्टर बनने का मौका
देश सेवा का सपना देखने वाले MBBS छात्रों के लिए सेना भी शानदार विकल्प है. भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना में डॉक्टरों की भर्ती की जाती है. यहां डॉक्टर के रूप में काम करने के साथ आपको डिसिप्लिन, रिस्पेक्ट और अच्छी सैलरी भी मिलती है. कई युवाओं को यह ऑप्शन इसलिए पसंद आता है क्योंकि इसमें मेडिकल करियर (Government Jobs After MBBS) के साथ देश की सेवा करने का मौका मिलता है.
रेलवे में डॉक्टर की नौकरी
भारतीय रेलवे भी समय-समय पर MBBS डॉक्टरों की भर्ती करता है. रेलवे हॉस्पिटल्स में मेडिकल ऑफिसर के पद पर नौकरी मिल सकती है. रेलवे की नौकरी स्थिर मानी जाती है और इसमें कई सरकारी सुविधाएं जैसे आवास, मेडिकल सुविधा और पेंशन जैसी सुविधाओं का लाभ मिलता है.
AIIMS और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अवसर
MBBS के बाद अगर पढ़ाने और रिसर्च में रुचि है, तो सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं. कुछ समय का अनुभव और आगे की पढ़ाई के बाद आप मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर या फैकल्टी के रूप में काम कर सकते हैं. इसके अलावा बड़े सरकारी अस्पतालों में जूनियर रेजिडेंट और सीनियर रेजिडेंट के पद भी निकलते रहते हैं.
Government Jobs After MBBS: सरकारी रिसर्च इंस्टीट्यूट में करियर
अगर आपकी रुचि रिसर्च में है, तो सरकारी रिसर्च संस्थानों में भी मौके मौजूद हैं. मेडिकल रिसर्च से जुड़े विभागों में काम करके नई बीमारियों और इलाज पर अध्ययन किया जाता है. यह क्षेत्र उन छात्रों के लिए बेहतर माना जाता है जो मरीजों के इलाज के साथ रिसर्च में भी दिलचस्पी रखते हैं.
राज्य लोक सेवा आयोग की भर्तियां
कई राज्यों में लोक सेवा आयोग (PSC) के जरिए डॉक्टरों की भर्ती होती है. इसमें सरकारी अस्पतालों में स्थायी नौकरी पाने का अच्छा मौका रहता है. हर राज्य की भर्ती प्रक्रिया अलग हो सकती है, इसलिए समय-समय पर नोटिफिकेशन देखते रहना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: MBA PhD के बाद नया ट्रेंड, जानें क्या है DBA डिग्री जिसके बाद नाम के आगे लगेगा ‘Doctor’
