CRPF Constable Recruitment 2026: CRPF में कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. ऐसे में जो उम्मीदवार लंबे समय से पुलिस या पैरामिलिट्री फोर्स में नौकरी का सपना देख रहे थे, उनके लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है.
CRPF Constable Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं. उम्मीदवार 19 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 19 मई ही तय की गई है.
CRPF Constable Recruitment 2026: ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले CRPF की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं.
- Constable Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- New Registration करके लॉगिन ID बनाएं.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें.
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें.
अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है तो उम्मीदवारों को Correction Window का मौका भी मिलेगा. इसके लिए 21 मई से 23 मई 2026 तक सुधार किया जा सकेगा. फिलहाल परीक्षा तारीख की घोषणा नहीं हुई है. एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किए जाएंगे.
सिर्फ 100 रुपये में भर सकेंगे फॉर्म
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि आवेदन शुल्क काफी कम रखा गया है. General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को सिर्फ 100 रुपये फीस देनी होगी. वहीं SC, ST और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह मुफ्त रखा गया है. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा. उम्मीदवार Debit Card, Credit Card, Net Banking, IMPS और Mobile Wallet की मदद से फीस जमा कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: कृषि क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का मौका, जानें सैलरी और योग्यता
