कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी के 660 पदों पर निकली भर्ती, 1 लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी

Coal India Recruitment 2026: कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 660 पदों पर भर्ती निकाली है. अगर आप इंजीनियरिंग, फाइनेंस या HR बैकग्राउंड से हैं, तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जानें योग्यता और सैलरी की पूरी डिटेल्स.

Coal India Recruitment 2026: अगर आप कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़े मौके लेकर आया है. कोल इंडिया ने मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के पदों पर भर्ती के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है. यह उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो इंजीनियरिंग, फाइनेंस, या माइनिंग जैसे फील्ड में एक शानदार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं.

मैनेजमेंट ट्रेनी के पोस्ट में 660 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. कैंडिडेट्स CIL की ऑफिशियल वेबसाइट coalindia.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. एप्लीकेशन प्रोसेस 12 मई 2026 से शुरू हो गई है. आवेदन करने की लास्ट डेट 11 जून 2026 तक है. 

Coal India Recruitment 2026: वैकेंसी डिटेल्स 

ट्रेड का नाम कुल पद 
सिविल इंजीनियरिंग178
इलेक्ट्रिकल221
मैकेनिकल145
सिस्टम (IT)43
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन38
जियोलॉजी (Geology)15
इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग11
राजभाषा (हिंदी)05
कंपनी सेक्रेटरी (CS)04

कौन कर सकता है अप्लाई?

  • इंजीनियरिंग: माइनिंग, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल या सिविल में कम से कम 60% मार्क्स के साथ बीई /बीटेक 
  • फाइनेंस: CA या ICWA की डिग्री होनी चाहिए.
  • HR/पर्सनल: कम से कम 60% मार्क्स के साथ PG डिग्री या मैनेजमेंट में डिप्लोमा. 
  • मैनेजमेंट ट्रेनी के पोस्ट के लिए अधिकतम उम्र 30 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

सैलरी और अन्य सुविधाएं

मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर सिलेक्ट होने के बाद सैलरी लगभग 60,000 से 1,60,000 रुपये प्रति महीने मिलेंगे. इसके साथ ही मेडिकल सुविधा, रहने के लिए क्वार्टर, लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC) और रिटायरमेंट बेनिफिट्स भी मिलते हैं.

Coal India Recruitment 2026 Details Check Here

Coal India Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले CIL की ऑफिशियल वेबसाइट coalindia.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Recruitment सेक्शन खोलें. 
  • Management Trainee Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपनी डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें. 
  • अब आप फॉर्म भर सकते हैं. 
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • फिर फीस जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें: BTech के बाद मिल सकती है ये 5 सरकारी नौकरियां, जानें कैसे होगा सेलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >