CA पास के लिए लगी कंपनियों की लाइन, ICAI प्लेसमेंट शुरू

CA Placement Drive 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से सीए पास कैंडिडेट्स के लिए प्लेसमेंट ड्राइव शुरू हुआ है. आईसीएआई ने प्लेसमेंट ड्राइव का शेड्यूल जारी कर दिया है. पिछले सेशन में 10 सेक्टर की कंपनियों ने प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा लिया था.

ICAI CA Placement Drive 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने अपने 64वें कैंपस प्लेसमेंट ड्राइवल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. इस प्लेसमेंट ड्राइव के जरिए देशभर की बड़ी कंपनियां नए CA पास उम्मीदवारों को नौकरी का मौका देंगी. आईसीएआई की ओर से इस ड्राइव का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है.

आईसीएआई का यह प्लेसमेंट ड्राइव खास तौर पर नए Qualified Chartered Accountants के लिए आयोजित किया जाता है. इसमें बड़ी कंपनियां, बैंक, कंसल्टिंग फर्म और कॉरपोरेट हाउस हिस्सा लेते हैं.

CA Placement Drive 2026 इंटरव्यू शेड्यूल

आईसीएआई की ओर से अलग-अलग शहरों के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. पहला राउंड अप्रैल में शुरू होगा. देखें पूरा शेड्यूल-

शहरइंटरव्यू की तारीख
मुंबई, दिल्ली6 अप्रैल – 10 अप्रैल 2026
बेंगलुरु8 अप्रैल – 13 अप्रैल 2026
चेन्नई9 अप्रैल – 14 अप्रैल 2026
कोलकाता10 अप्रैल – 15 अप्रैल 2026
हैदराबाद13 अप्रैल – 17 अप्रैल 2026

ऊपर दिए टेबल के अलावा पुणे, अहमदाबाद, जयपुर समेत देश के 20 से ज्यादा छोटे सेंटरों में भी प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया जाएगा. इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट ccg.icai.org पर अपडेट दिया जाएगा.

ICAI CA Placement Drive 2026 Notification Check Here

इन सेक्टर की कंपनियां लेती हैं हिस्सा

पिछले प्लेसमेंट ड्राइव में करीब 10 बड़े सेक्टर की कंपनियों ने हिस्सा लिया था. इनमें बैंकिंग, आईटी, कंसल्टिंग और एनर्जी जैसे कई इंडस्ट्री शामिल हैं-

  • Banking & Financial Services
  • Professional Services (Consulting)
  • IT Services & Consulting
  • Financial Services
  • Infrastructure, Energy और Logistics से जुड़े Conglomerate
  • Audit Services
  • Metals & Mining
  • Oil & Gas, Retail और Telecom
  • Pharmaceuticals
  • Power & Energy

पिछले सेशन का सैलरी पैकेज

सीए कैंपस प्लेसमेंट में मिलने वाला पैकेज कंपनी और प्रोफाइल के हिसाब से अलग-अलग होता है. पिछले सेशन यानी December 2025- January 2026 कैंपस प्लेसमेंट में सबसे ज्यादा 32.33 लाख रुपये सालाना (LPA) का घरेलू पैकेज ऑफर किया गया था. इसके अलावा कई कंपनियां अच्छे स्टार्टिंग पैकेज के साथ नए सीए को नौकरी देती हैं.

यह भी पढ़ें: BSNL में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 50000 से ज्यादा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >