BPSC Special Teacher Recruitment 2025: बिहार में स्पेशल टीचर के 7279 पदों पर आवेदन शुरू, सैलरी होगी 28000 से ज्यादा

BPSC Special Teacher Recruitment 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से बिहार शिक्षा विभाग के अतर्गत स्पेशल टीचर की भर्तियां निकली हैं. इसमें कुल 7279 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.

BPSC Special Teacher Recruitment 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन यानी BPSC ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्पेशल टीचर की भर्तियां निकाली हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 7279 पदों को भरा जाएगा. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू कर दी गई है और इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

BPSC Special Teacher Recruitment 2025: स्पेशल टीचर के खाली पदों पर भर्ती

BPSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 7279 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें अलग-अलग जिलों और ब्लॉकों के स्कूलों में स्पेशल एजुकेशन टीचरों की पोस्ट शामिल हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम योग्यताएं होनी चाहिए जैसे कि विशेष शिक्षा में डिप्लोमा या डिग्री.

बिहार में स्पेशल टीचर के पद पर चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे. जो उम्मीदवार अंतिम रूप से चयनित होंगे उन्हें सरकारी शिक्षक के तौर पर स्थायी नियुक्ति दी जाएगी. भर्ती में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी ताकि किसी भी तरह का भेदभाव न हो.

BPSC Special Teacher के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Recruitment के लिंक पर जाना होगा.
  • वेबसाइट पर जाकर “Apply Online” या “Online Registration” लिंक पर क्लिक करें.
  • मांगी गई जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • लॉगिन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होगा.

BPSC Special Teacher Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

BPSC Special Teacher Salary: सैलरी होगी 28000

क्लास 6 से 8 के लिए चयनित होने वाले स्पेशल टीचर्स को हर महीने 28000 रुपये वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा सरकार द्वारा तय अन्य भत्ते भी मिलेंगे. खास बात यह है कि इस भर्ती में अधिकतम उम्र सीमा में 10 साल तक की छूट दी गई है जिससे अधिक संख्या में अभ्यर्थी आवेदन कर सकें. बिहार सरकार का उद्देश्य है कि दिव्यांग और विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की जाए ताकि उनकी पढ़ाई में कोई बाधा न आए.

ये भी पढ़ें: CUET IMPORTANT NOTICE 2025: सीयूईटी रिजल्ट से पहले नोटिस, 27 प्रश्न हटाए गए, क्या बदल सकता है स्कोर?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >