AHC Private Secretary Recruitment 2026: इलाहाबाद हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह शानदार अवसर है. इलाहाबाद हाईकोर्ट (AHC) ने प्राइवेट सेक्रेटरी (Private Secretary Grade I) के 195 पोस्ट पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. कैंडिडेट्स इलाहाबाद हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. एप्लीकेशन प्रोसेस 12 मार्च 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट कल यानि 1 अप्रैल 2026 तक है. फीस जमा करने की लास्ट डेट 2 अप्रैल 2026 तक है.
AHC Private Secretary Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाएं.
- होमपेज पर Recruitment सेक्शन को खोलें.
- AHC Private Secretary Grade I Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
- लॉगिन करने के बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
- फिर फीस का भुगतान करें.
- लास्ट में फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.
योग्यता (Eligibility Criteria)
इस भर्ती (AHC Private Secretary Recruitment 2026) के माध्यम से प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-1 के पोस्ट पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य है. हिन्दी या इंग्लिश स्टेनोग्राफी में अच्छी स्पीड होनी चाहिए. साथ ही कंप्यूटर का नॉलेज (MS Word, Excel, टाइपिंग) होना जरूरी है.
AHC Private Secretary Recruitment 2026 Notice Check Here
आयु सीमा और वैकेंसी डिटेल्स
प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-1 के पोस्ट पर (AHC Private Secretary Recruitment 2026) सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 40 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. नीचे वैकेंसी डिटेल्स दी गई है-
| केटेगरी | कुल पोस्ट |
| अनारक्षित (General/Unreserved) | 81 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 52 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 40 |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) | 19 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 03 |
| कुल | 195 |
यह भी पढ़ें: यूपी में निकली बैंक की नौकरी, 1 लाख से ज्यादा होगी सैलरी
