Jharkhand Geography GK: झारखंड की सरकारी नौकरियों की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स के लिए राज्य का भूगोल (Jharkhand Geography GK) सबसे इम्पोर्टेन्ट सब्जेक्ट्स में से एक है. JPSC, JSSC CGL, झारखंड पुलिस, लेडी सुपरवाइजर, एक्साइज कांस्टेबल और अन्य कॉम्पिटिटिव एग्जाम में झारखंड के भूगोल से हर साल कई सवाल पूछे जाते हैं.
अगर आपकी तैयारी भी इन परीक्षाओं के लिए चल रही है, तो नीचे दिए गए झारखंड भूगोल के महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब एक बार जरूर रिवाइज कर लें.
Jharkhand Geography GK: इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन और आंसर
- झारखंड का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल (जियोग्राफिकल एरिया) कितना है?
उत्तर: 79,714 वर्ग किलोमीटर.
- झारखंड की सबसे ऊंची पर्वत चोटी कौन-सी है?
उत्तर: पारसनाथ पर्वत.
- झारखंड की सबसे लंबी नदी कौन-सी है?
उत्तर: दामोदर नदी.
- कौन-सी नदी किसी अन्य नदी की सहायक बने बिना सीधे बंगाल की खाड़ी में गिरती है?
उत्तर: स्वर्णरेखा नदी.
- झारखंड का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान कौन-सा है?
उत्तर: बेतला राष्ट्रीय उद्यान.
- झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन-सा है?
उत्तर: बूढ़ाघाघ (लोध जलप्रपात).
ये भी पढ़ें: Jharkhand GK: JPSC और JSSC परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं झारखंड GK के ये सवाल
- 'सिटी ऑफ वॉटरफॉल्स' के नाम से किस शहर को जाना जाता है?
उत्तर: रांची, जहां हुंडरू, दशम, जोन्हा, सीता और हिरनी जैसे फेमस स्थित हैं.
- झारखंड में मानसून किस शाखा से प्रवेश करता है?
उत्तर: दक्षिण-पश्चिम मानसून की बंगाल की खाड़ी शाखा.
- झारखंड में सबसे अधिक वर्षा किस स्थान पर होती है?
उत्तर: नेतरहाट.
- झारखंड का कौन-सा जिला बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमाओं को छूता है?
उत्तर: गढ़वा जिला.
- झारखंड का सबसे प्रमुख कोयला क्षेत्र कौन-सा है?
उत्तर: झरिया
- झारखंड का सबसे बड़ा भौगोलिक भाग कौन-सा है?
उत्तर: छोटा नागपुर प्लेटो.
- झारखंड में 'पहाड़ों की रानी' के नाम से किस स्थान को जाना जाता है?
उत्तर: नेतरहाट, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सूर्योदय-सूर्यास्त के लिए प्रसिद्ध है.
- मसानजोर बांध किस नदी और किस जिले में स्थित है?
उत्तर: मयूराक्षी नदी पर बना यह बांध दुमका जिले में स्थित है. इसे कनाडा डैम भी कहा जाता है.
15. झारखंड में लाल मिट्टी सबसे अधिक किस क्षेत्र में पाई जाती है?
उत्तर: दामोदर घाटी और राजमहल के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में.
- झारखंड की राजधानी रांची किस पठार(Plateau) पर स्थित है?
उत्तर: रांची पठार.
- झारखंड का सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ सैंचुरी कौन-सा है?
उत्तर: पलामू टाइगर रिजर्व, जो देश के सबसे पुराने टाइगर रिजर्व में से एक है.
Jharkhand Geography GK: परीक्षा की तैयारी के लिए जरूरी टिप्स
झारखंड का नक्शा देखकर सभी जिलों की सीमाएं याद करें. प्रमुख नदियों के उद्गम(river source), सहायक नदियों और उनके प्रवाह क्षेत्र पर विशेष ध्यान दें. प्रमुख जलप्रपात, बांध, राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्यों से जुड़े प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं. पिछले 5 से 10 वर्षों के JPSC और JSSC PYQ की प्रैक्टिस करें, साथ ही रोज 15–20 मिनट झारखंड GK का रिवीजन करें.
ये भी पढ़ें: Bihar GK in Hindi: BPSC और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए रट लें ये बिहार GK के 15 जरूरी सवाल
