UPJEE 2024 Registration की लास्ट डेट आगे बढ़ा, अब 10 मई तक खोली गई रजिस्ट्रेशन विंडो

UPJEE 2024 registration date extends: यूपी संयुक्त पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा डेट में बदलाव किया गया है. परीक्षा का आयोजन 16 मार्च से 22 मार्च तक अब नहीं किया जाएगा. वहीं रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को भी आगे बढ़ा दिया गया है. अब परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट 10 मई 2024 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

UPJEE 2024 registration date extends: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UPJEE) 2024 के लिए पंजीकरण की समय सीमा 10 मई तक बढ़ा दी है. यूपी संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना की जांच कर सकते हैं और वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

जल्द आएंगी नई तारीखें


जेईईसीयूपी 2024 की परीक्षा तिथियां स्थगित कर दी गई हैं. मूल रूप से 16 मार्च से 22 मार्च के लिए निर्धारित, संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) परीक्षा की नई तारीखें जल्द ही आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से सूचित की जाएंगी.

UPJEE 2024 Registration: ऐसे करें आवेदन

यूपीजेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें.
पंजीकरण के लिए मांगे गए आवश्यक विवरण दर्ज करें.
पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने पर आपका लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट हो जाएगा.
अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें.
आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें.
अपना आवेदन फॉर्म भरें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें, दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें.
आवेदन पत्र डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें.

UPJEE 2024 Registration: जानें योग्यता

इस प्रवेश परीक्षा का आयोज राज्य के सरकारी और प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन के लिए किया जाता है. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. जिस पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसके आधार पर उम्मीदवारों को योग्यता का प्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन के समय अपलोड करना होगा. आवेदन करने के लिए कोई उम्र सीमा का निर्धारण नहीं किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >