आने वाला है झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट, यहां एक क्लिक में करें चेक

JAC 12th Science and Commerce Result 2026: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. DigiLocker पर रिजल्ट चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से पहले 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी हो सकता है.

JAC 12th Science and Commerce Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से पहले साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर चेक कर सकेंगे. इसके अलावा DigiLocker पर भी रिजल्ट देखने की सुविधा दी जा रही है.

JAC 12th Science and Commerce Result 2026: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर JAC 12th Science या Commerce Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

DigiLocker पर एक क्लिक में पाएं रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट DigiLokcer पर भी चेक कर सकते हैं. डिजिलॉकर छात्रों को प्री रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन भी देता है. छात्र वेबसाइट – digilocker.gov.in या ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन करने का फायदा ये है कि रिजल्ट जारी होने के बाद सिर्फ लॉगिन करते ही रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

पिछले साल कैसा रहा रिजल्ट

अगर पिछले साल की बात करें तो झारखंड बोर्ड ने साइंस और कॉमर्स दोनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया था. झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजों में पिछले साल साइंस स्ट्रीम में करीब 79.26% छात्र पास हुए थे. वहीं कॉमर्स स्ट्रीम का प्रदर्शन और बेहतर देखने को मिला था, जिसमें लगभग 92% स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की थी.

खास बात ये रही कि लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया था. साइंस में 80.53% लड़कियां पास हुई थीं, जबकि लड़कों का रिजल्ट 78.43% रहा. कॉमर्स में तो लड़कियां और भी आगे रहीं, जहां 95% लड़कियां पास हुईं और लड़कों का प्रतिशत 86% था.

पिछले साल के टॉपर्स

पिछले साल रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हुई थी. झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में धनबाद जिले के गोविंदपुर अंकिता दत्ता को रैंक 1 प्राप्त हुआ था. उन्हें 477 मार्क्स प्राप्त हुए थे. वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में चाईबासा की रहने वाली रेशमी कुमारी ने टॉप किया था.

यह भी पढ़ें: आज जारी होगा झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट? DigiLocker पर लिंक एक्टिव 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >