झारखंड बोर्ड बारहवीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें कितने प्रतिशत अंक लाने पर मिलेगा ग्रेड ए

JAC 12th Result 2024: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही झारखंड कक्षा 12वीं परिणाम 2024 जारी करने की संभावना है.

JAC 12th Result 2024: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जैक बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम 2024 जल्द ही घोषित किए जाएंगे. उम्मीद है कि झारखंड बोर्ड इस महीने सभी स्ट्रीम के 12वीं के नतीजे जारी कर देगा. पिछले साल जैक 10वीं और 12वीं साइंस का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया था. एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट – jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in. पर छात्रों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इस वर्ष झारखंड बोर्ड परीक्षा में 3 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए हैं.

ऐसे देखें सकेंगे रिजल्ट

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- jacresults.com और jac.jharhand.gov.in पर जाएं. फिर होमपेज पर जेएसी 12वीं रिजल्ट 2024 साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स (एक बार जारी) लिंक पर क्लिक करें. छात्रों को अब रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा. जैक बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

JAC 12th Result 2024 जल्द होगा घोषित, एसएमएस से ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

MP Board 10th Result 2024: 10वीं के रिजल्ट में 5 प्रतिशत की गिरावट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

Haryana Board Exam 2024 में पास करने के लिए चाहिए इतने अंक

JAC 12th Result 2024: जानें ग्रेडिंग सिस्टम के बारे में

80% और उससे अधिक – ए+
60-80% – ए
45-60% – बी
33-45% – सी
33% से कम – डी

JAC 12th Result 2024: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए होगा रिजल्ट अनाउंस

पिछले साल, जैक 12वी परीक्षा का परिणाम स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव के.के. द्वारा जारी किए गए थे. रवि कुमार एवं बोर्ड अध्यक्ष एवं बोर्ड अध्यक्ष अनिल कुमार महतो शामिल थे. इस वर्ष भी परिणाम जारी करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी.

झारखंड बोर्ड कक्षा 12 के सभी स्ट्रीम के परिणाम झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी किए जाएंगे. जैक 12वीं का रिजल्ट सभी स्ट्रीम, आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के लिए एक साथ जारी किया जाएगा. पिछले साल, जैक 12वीं विज्ञान का परिणाम अन्य स्ट्रीम से पहले जारी किया गया था. हालांकि इस साल सभी स्ट्रीम के नतीजे एक साथ आने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >