IOB LBO Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक में नौकरी पाने के लिए आवेदन का मौका अब आखिरी दौर में पहुंच गया है. बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर के 250 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 अगस्त 2026 से ही हो रहा है. अब आवेदन की आखिरी तारीख 24 अगस्त 2026 है. यानी जो उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते है, उनके पास फॉर्म भरने के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है.
250 पदों पर होनी है भर्ती
इंडियन ओवरसीज बैंक की इस भर्ती में कुल 250 पद हैं. तमिलनाडु में 100 और कर्नाटक में 50 पद हैं. महाराष्ट्र और गुजरात में भी 50-50 पद रखे गए हैं. खास बात यह है कि उम्मीदवार सिर्फ एक राज्य के लिए आवेदन कर सकते हैं. चयन होने के बाद उम्मीदवार की पोस्टिंग उसी राज्य में होगी. बैंक के मुताबिक, चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती 12 साल तक उसी राज्य में पोस्टिंग दी जाएगी.
ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है. उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 को कम से कम 20 साल होनी चाहिए. अधिकतम उम्र 30 साल रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.
इसके अलावा जिस राज्य के लिए आवेदन करेंगे, वहां की स्थानीय भाषा पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए. अगर उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं में संबंधित स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी है, तो उसे स्थानीय भाषा की परीक्षा देनी होगी. बाकि विशेष जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.
IOB LBO Recruitment 2026 Official Notification
ये भी पढ़ें: पटना में लगने जा रहा है नौकरियों का मेला, 20 हजार से अधिक पदों पर होगी सीधी भर्ती
IOB LBO Recruitment Application Process: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले इंडियन ओवरसीज बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर iob.bank.in जाएं.
- इसके बाद टॉप में दिख रहे "Career" ऑप्शन पर क्लिक करें
- अब थोड़ा नीचे स्क्रॉल कर लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती का लिंक खोलें.
- अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी ध्यान से सही-सही भरें.
- फोटो, सिग्नेचर और मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- इसके बाद अपनी कैटेगरी के हिसाब से आवेदन फीस जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने से पहले पूरी जानकारी दोबारा चेक कर लें.
- अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
आवेदन की आखिरी तारीख 24 अगस्त 2026 है. इसलिए जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे आखिरी दिन का इंतजार न करें. आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
IOB LBO Recruitment 2026 Application Online Apply
ये भी पढ़ें: IBPS क्लर्क की 11,403 भर्ती के लिए आज है लास्ट डेट, अप्लाई करने से पहले तैयार कर लें ये डॉक्यूमेंट्स
