IIT Madras में Medical कोर्स की होगी इंट्री, शामिल होंगे MBBS और MD जैसे प्रोग्राम

IIT Madras Medical School: IIT Madras ने School of Medical Sciences शुरू करने की योजना पर काम शुरू किया है. भविष्य में यहां MBBS और MD जैसे प्रोग्राम शुरू किए जा सकते हैं. हालांकि, इसके लिए NMC की जरूरी मंजूरी और Teaching Hospital समेत आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना होगा.

IIT Madras Medical School: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IIT Madras) अब इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के साथ मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में भी कदम बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. इंस्टीट्यूट ने School of Medical Sciences स्थापित करने की योजना पर विचार शुरू किया है. इसके तहत भविष्य में MBBS, MD और PhD जैसे मेडिकल प्रोग्राम शुरू करने की योजना है. यह जानकारी IIT Madras की ओर से ट्विट के माध्यम से दी गई है. आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं.

IIT Madras Medical School Approval 2026: क्या मिल चुका है अप्रूवल?

IIT Madras ने अपनी ट्विट में यह भी स्पष्ट किया है, कि फिलहाल मेडिकल स्कूल शुरू करने के लिए जरूरी रेगुलेटरी अप्रूवल और इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराना बाकी है. MBBS जैसे मेडिकल कोर्स शुरू करने के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के निर्धारित नियमों और मानकों को पूरा करना होगा. इसके लिए संस्थान को आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ एक टीचिंग हॉस्पिटल की भी जरूरत होगी.

IIT Madras में कब शुरू हुआ Department of Medical Sciences and Technology?

IIT Madras ने वर्ष 2023 में डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी की शुरुआत की थी. विभाग में ऐसे कोर्स और रिसर्च प्रोग्राम संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें मेडिकल और इंजीनियरिंग दोनों क्षेत्रों की विशेषज्ञता का इस्तेमाल किया जाता है.

ये भी पढ़ें: NEET UG 2026: राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट हुआ जारी, तुरंत ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

IIT Madras Courses 2026: किन कोर्स की होती है पढ़ाई?

विभाग की ओर से BS in Medical Sciences & Engineering जैसे कोर्स की पेशकश की जाती है. यह प्रोग्राम मेडिकल साइंस और इंजीनियरिंग के बीच एक कड़ी के रूप में काम करता है. इस कोर्स की पढ़ाई मेडिकल और इंजीनियरिंग दोनों क्षेत्रों के फैकल्टी की ओर से कराई जाती है, जिससे छात्रों को हेल्थकेयर के साथ-साथ टेक्नोलॉजी और रिसर्च की समझ विकसित करने का अवसर मिलता है.

AI और हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी पर भी फोकस

IIT Madras के Department of Medical Sciences and Technology में हेल्थकेयर से जुड़े कई उभरते क्षेत्रों पर काम किया जा रहा है. इनमें AI इन हेल्थकेयर, मेडिकल इमेज एनालिसिस, न्यू मेडिकल डिवाइस डेवलपमेंट, न्यू ड्रग डिस्कवरी और डिजिटल ट्विन्स जैसे क्षेत्र शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: HPSC PGT Final Result 2026 Out: 1672 पदों का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें डिटेल्स

IIT Madras PhD Programes: काॅलेज में PhD प्रोग्राम भी उपलब्ध

डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी की ओर से एक विशेष PhD Programme भी संचालित किया जाता है. यह प्रोग्राम कैंडिडेट्स की रुचि और रिसर्च क्षेत्र के अनुसार तैयार किया गया है. इसमें ऐसे क्षेत्रों में रिसर्च के अवसर मिलते हैं, जिनमें मशीन लर्निंग, इमेज एनालिसिस, हेल्थ डेटा एनालिसिस और वियरेबल डिवाइस जैसे विषय शामिल हैं.

About IIT Madras: जानें इसके बारे में

IIT Madras चेन्नई, तमिलनाडु में स्थित एक प्रमुख सार्वजनिक टेक्निकल इंस्टिट्यूट है. इसे Institute of Eminence का दर्जा प्राप्त है. NIRF की रैंकिंग में IIT Madras कई वर्षों से इंजीनियरिंग और ओवरऑल कैटेगरी में देश के शीर्ष संस्थानों में शामिल रहा है. अब मेडिकल साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विस्तार की योजना के साथ संस्थान हेल्थकेयर एजुकेशन और इनोवेशन के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan: ऐसे बनाएं स्कूल की मॉर्निंग असेंबली को स्पेशल, बच्चों के लिए कराएं ये खास Activities


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >