5 Star होटल जैसा खाना! IIT हैदराबाद की स्पेशल थाली Viral, देखें मेन्यू

IIT Hyderabad Mess Food Viral Video: आईआईटी हैदराबाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक स्टूडेंट यहां की स्पेशल थाली (IIT Hyderabad Special Thali) दिखा रहा है. आइए देखते हैं कि आईआईटी हैदराबाद में किस तरह का खाना मिलता है और इस वीडियो में क्या है.

IIT Hyderabad Mess Food Viral Video: आईआईटी एक ऐसा संस्थान है जो न सिर्फ शिक्षा के लिए जाना जाता है बल्कि प्लेसमेंट से लेकर कैंपस और लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है. आईआईटी के मेस का खाना बहुत स्वादिष्ट और पोषणयुक्त होता है. हाल ही में प्लेसमेंट को लेकर चर्चा में आए आईआईटी हैदराबाद का खाना भी बहुत फेमस है. आइए, आज जानेंगे कि आईआईटी हैदराबाद के स्पेशल थाली (IIT Hyderabad Special Thali) में क्या-क्या मिलता है.

IIT Hyderabad Special Dinner: आईआईटी हैदराबाद की थाली में क्या है खास?

दरअसल, जब हमने यूट्यूब पर आईआईटी हैदराबाद मेस फूड सर्च किया तो एक वीडियो सामने आया. @TanushMuthineni आईडी से डाला गया है. इस वीडियो के क्रिएटर ने बताया कि किसी खास मौके पर मेस में स्पेशल डिनर था. इसमें सलाद, फ्राइड राइस, चिकन पेरी, चिकन मंचुरियन, गुलाब जामुन, रूमाली रोटी था. इसी के साथ आईसक्रीम और कोल्ड ड्रींक भी था. बता दें, ये नॉन वेज थाली का मेन्यू था. वेज थाली का मेन्यू अलग होता है.

IIT Hyderabad Mess Food Viral Video: यहां देखें आईआईटी हैदराबाद का वायरल वीडियो

इस वीडियो पर 14 हजार के करीब व्यूज हैं. साथ ही 258 लाइक्स मिले हैं. वहीं 8 लोगों ने इस वीडियो पर कॉमेंट भी किया है. एक सोशल मीडिया यूजर ने कॉमेंट किया है, भैया कैंपस टूर प्लीज. किसी ने लिखा कि आईआईटी का लाइफ बेस्ट लाइफ होता है. एक अन्य यूजर ने लिखा ये तो यम्मी दिख रहा है. एक यूजर ने लिखा, खाना देखकर तो IIT जाने का मन कर रहा है.

आईआईटी हैदराबाद का मेस का खाना हुआ वायरल

आईआईटी हैदराबाद प्लेसमेंट को लेकर आया चर्चा में

आईआईटी हैदराबाद (IIT Hyderabad) में पढ़ने वाले कंप्यूटर साइंस ब्रांच के 21 वर्षीय स्टूडेंट एडवर्ड नाथन वर्गीस (Edward Nathan Varghese) को हाल ही में 2.5 करोड़ रुपये पैकेज ऑफर किया गया है. एडवर्ड को ये ऑफर नीदरलैंड की एक ग्लोबल ट्रेडिंग कंपनी ऑप्टिवर (Optiver) ने किया है. आईआईटी हैदराबाद का अब तक का ये सबसे ज्यादा प्लेसमेंट है. इस ऑफर ने साल 2017 में मिले 1.1 करोड़ रुपये के पुराने रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें- IIM Udaipur में पढ़ाई का सपना: जानें एडमिशन, फीस स्ट्रक्चर और प्लेसमेंट की पूरी डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >