IIT दिल्ली में समर रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन शुरू, हर हफ्ते मिलेंगे 2000 रुपये

IIT Delhi Summer Research Fellowship 2026: इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए काम की खबर है.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी IIT Delhi ने समर रिसर्च फेलोशिप (Summer Research Fellowship Programme 2026) के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. जो छात्र इस फेलोशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

IIT Delhi Summer Research Fellowship 2026: समर रिसर्च फेलोशिप के जरिए छात्रों को IIT Delhi के प्रोफेसरों की देखरेख में रिसर्च करने का मौका मिलेगा. यह कार्यक्रम करीब 8 हफ्तों का होगा. आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 3 अप्रैल 2026 है. सेलेक्ट होने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट मई महीने में जारी की जाएगी. यह रिसर्च प्रोग्राम 13 मई से 13 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा.

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस फेलोशिप के लिए इंजीनियरिंग के अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट छात्र आवेदन कर सकते हैं. खास बात ये है कि IIT Delhi के छात्र इसमें आवेदन नहीं कर सकते. जो छात्र इंजीनियरिंग डिग्री में कम से कम 2 साल की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और अपने कोर्स में टॉप 10 रैंक में आते हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

IIT Delhi ने दी जानकारी

IIT Delhi Summer Research Fellowship 2026 में ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले IIT Delhi की आधिकारिक वेबसाइट oldacademics.iitd.ac.in पर जाएं.
  • वहां Summer Research Fellowship Programme 2026 का लिंक खोलें.
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें.
  • पासपोर्ट साइज फोटो, ग्रेड कार्ड, रैंक सर्टिफिकेट और No Objection Certificate अपलोड करें.
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें.

फेलोशिप में क्या-क्या मिलेगा?

इस फेलोशिप में चुने गए छात्रों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी. सबसे पहले, उन्हें अपने शहर से Indian Institute of Technology Delhi आने और वापस जाने के लिए ट्रेन के स्लीपर क्लास का किराया दिया जाएगा.

इसके अलावा जब छात्र IIT Delhi में रहेंगे, तो उनके रहने और खाने की व्यवस्था संस्थान के हॉस्टल में की जाएगी. साथ ही उन्हें हर हफ्ते 2000 रुपये की फेलोशिप भी मिलेगी. इस दौरान छात्र IIT Delhi में विजिटिंग स्टूडेंट के तौर पर पढ़ाई और रिसर्च करेंगे और इसके लिए उन्हें कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं देनी होगी.

यह भी पढ़ें: ITI में फिर से एडमिशन का मौका, पास आउट स्टूडेंट्स भी कर सकेंगे आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >